फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Ahilyabai Holkar's procession was taken out with great pomp

Firozabad News: धूमधाम से निकाली गई अहिल्याबाई होल्कर की शोभायात्रा

Sun, 25 May 2025 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 25 May 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Ahilyabai Holkar's procession was taken out with great pomp
लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की शोभायात्रा निकालते लोग। सोर्स संवाद
शिकोहाबाद। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी के अवसर पर शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा से पूर्व नारायण इंटर कॉलेज के प्रांगण में कार्यक्रम भी आयोजित हुआ।
विज्ञापन


इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वो एक ऐसी नारी शक्ति थीं, जिन्होंने मातृत्व, नेतृत्व और धर्मसत्ता तीनों का संतुलन बनाकर भारतीय इतिहास में अपनी अमिट छाप छोड़ी। वह जनमानस के हृदय में विराजमान थीं। काशी से केदारनाथ तक, सोमनाथ से रामेश्वरम तक अहिल्याबाई पहुंचीं। उनका शासन न्याय का प्रतीक और उनका जीवन सेवा के लिए था। शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह छोटू, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि राजीव गुप्ता, दिशा कमेटी प्रदेश सरकार के सदस्य अंकुर वर्मा ने अहिल्याबाई होल्कर के स्वरूप रूपी कन्या की आरती उतारकर संयुक्त रूप से किया। शोभायात्रा नारायण इंटर कॉलेज से शुरु होकर तहसील तिराहा, पक्का तालाब, कटरा बाजार, एटा तिराहा होते हुए चौमुखी महादेव मंदिर पर जाकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में आगे लोकमाता अहिल्याबाई का रथ चल रहा था। उसके आगे बैंडबाजे चल रहे थे।
विज्ञापन

शोभायात्रा में अनिल बघेल, लखपति सिंह बघेल, नीता धनगर, एडवोकेट अनिल प्रताप बघेल, प्रिंस जैन, विक्रम सिंह धनगर पूर्व प्रधान, अक्षत वर्मा, सोनी गंभीर, दिनेश कुमार आदि के अलावा कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed