फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   agra news wife thrown third story

Firozabad News: मंटोला में पत्नी को तीसरी मंजिल से फेंका, हालत गंभीर

Wed, 07 Feb 2024 04:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
agra news wife thrown third story
आगरा। मंटोला के ढोलीखार में विवाद होने पर पति ने पत्नी को तीसरी मंजिल की छत से नीचे फेंक दिया। वह गंभीर घायल है। निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जांच के बाद पति सहित अन्य ससुरालीजन के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना मंगलवार सुबह की है। मुंडापाड़ा निवासी हाजी इलियास ने अपनी बेटी आरफी का निकाह करीब 3 साल पहले ढोलीखार के मोहम्मद सैफ के साथ किया था। इलियास का आरोप है कि ससुरालीजन कम दहेज लाने पर उसका उत्पीड़न कर रहे थे। दो बच्चे होने के बाद भी उत्पीड़न बंद नहीं हुआ था। आए दिन झगड़े होते हैं। आरोप है कि मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे विवाद के बाद पति, ननद और अन्य ससुरालीजन ने आरफी को छत से फेंक दिया। वह पड़ोसी के टिनशेड पर गिरी। गंभीर रूप से घायल हो गई। पड़ोसियों ने अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में इंस्पेक्टर मंटोला का कहना है कि महिला को छत से फेंका गया है, यह जांच का विषय है। ससुराल पक्ष उत्पीड़न से तंग आकर छत से कूदने की बात कह रहा है, हालांकि कोई खुलकर सामने नहीं आया। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच व कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed