फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Agency Operator Detained for Refusing Gas Supply to Ujjwala Beneficiaries

उज्ज्वला लाभार्थियों का दर्द: पांच साल तक चक्कर काटने पर भी नहीं मिला सिलिंडर, हिरासत में लिया एजेंसी संचालक

Thu, 07 May 2026 07:10 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Thu, 07 May 2026 07:10 PM IST
सार

लाभार्थी का कहना था कि उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन लिया था। उस समय एजेंसी संचालक ने उन्हें रेग्यूलेटर और चूल्हा तो थमा दिया, लेकिन आज तक सिलिंडर नहीं दिया। पीड़िता का आरोप है कि वह पिछले पांच वर्षों से लगातार एजेंसी के चक्कर काट रही है।

विज्ञापन
Agency Operator Detained for Refusing Gas Supply to Ujjwala Beneficiaries
एलपीजी गैस सिलिंडर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शिकोहाबाद में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस सिलिंडर न देने और उन्हें परेशान करने की शिकायतों पर एसडीएम ने कड़ा रुख अपनाया है। बृहस्पतिवार को एक पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम ने गैस एजेंसी संचालक को तहसील तलब कर कुछ समय के लिए हिरासत में ले लिया और कड़ी फटकार लगाई। शाम को सख्त हिदायत के बाद संचालक को छोड़ा गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे ग्राम बूढ़ा भरथरा निवासी मथुरा देवी तहसील पहुंचीं। उन्होंने एसडीएम को बताया कि उन्होंने 15 नवंबर 2021 को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन लिया था। उस समय एजेंसी संचालक ने उन्हें रेग्यूलेटर और चूल्हा तो थमा दिया, लेकिन आज तक सिलिंडर नहीं दिया। पीड़िता का आरोप है कि वह पिछले पांच वर्षों से लगातार एजेंसी के चक्कर काट रही है, लेकिन संचालक उसे हर बार अगले महीने आने का बहाना बनाकर टाल देता है।
विज्ञापन


शिकायत सुनते ही एसडीएम डॉ. गजेंद्र पाल सिंह ने तत्काल स्टेशन रोड स्थित एजेंसी संचालक को तहसील बुलवाया। शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए उसे कुछ देर हिरासत में रखा गया। एसडीएम ने चेतावनी दी कि शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed