फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Agarbatti fire in LIC woman's house

एलआईसी महिलाकर्मी के घर में अगरबत्ती से लगी आग

Fri, 28 Apr 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फिरोजाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो फिरोजाबाद। Updated Fri, 28 Apr 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Agarbatti fire in LIC woman's house
एलआईसी महिलाकर्मी के घर में अगरबत्ती से लगी आग - फोटो : अमर उजाला
नगर के सांवले प्रसाद रोड स्थित एलआईसी महिलाकर्मी के घर में मच्छर मारने की अगरबत्ती से आग लग गई। आग में घरेलू सामान सहित लाखों रुपये के जेवर-नगदी जल गई। यही नहीं आईएएस के आवास के ऊपरी मंजिल में नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंची तीन दमकलों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

अंग्रेजों के जमाने के दौरान मजिस्ट्रेट रहे ज्योति प्रसाद की कोठी के नीचे और ऊपर की दो मंजिलों को आईएएस संतोष यादव के पिता बीआर यादव ने खरीद लिया है। बीच के भाग में ज्योति प्रसाद की परनातिन मोहिनी उर्फ रानी पत्नी सचिन एडवोकेट अपनी मां व बच्चों के साथ रह रहीं हैं। एलआईसीकर्मी मोहिनी सुबह बच्चों व मां बच्चों घर छोड़ ऑफिस चली गयी थी। पूर्वाह्न 11.30 बजे अचानक उनकी कोठी वाले हिस्से में आग लग गयी।
विज्ञापन

 कोठी से धुआं व आग की लपटें देख बच्चे व मां घबरा गये तथा बाहर निकल गये। बाद में बीआर यादव को घटना की जानकारी दी। उनकी सूचना पर तत्काल फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गयी, किंतु वह आग बुझाने में नाकाफी रही। इस बीच फिरोजाबाद से पहुंची फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग में मोहिनी के घर में रखा फ्रिज, टीवी, कई लकड़ी व लोहे की अलमारियां, कपड़े, जेवर, नगदी सहित लाखों रुपये का सामान जलकर बर्बाद हो गया। मोहिनी ने बताया संभवत: आग मच्छरों को मारने के लिए बच्चों ने लगायी अगरबत्ती से आग लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 आइएएस संतोष यादव के पिता बीआर यादव ने बताया कि उनकी कोठी में पीछे रखा सौफा, कुर्सियां व अन्य सामान जल गया। इसके साथ ही कोठी में भरी 12 सौ बोरी सरसों को भी नुकसान पहुंचा है। सरसों में आग बुझाने के दौरान पानी भर गया।
सिलेंडर फट जाते तो होता गंभीर हादसा
मोहिनी के आवास में चार गैस सिलेंडर भरे हुए रखे थे। आग सिलेंडर तक पहुंच जाती तो गंभीर हादसा होगा। गनीमत रही आग वहां तक पहुंची तब तक दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।
चंद मिनट में ही खत्म हो गया पानी
आग लगने की सूचना फायर स्टेशन को दी गई। इस पर मौके पर पहुंची दमकल का पानी कुछ ही मिनटों में खाली हो गया। गाड़ी में कई स्थानों पर छेद थे। उसमें से पानी गिर रहे थे। ऐसी स्थिति में फिरोजाबाद से दमकल बुलवानी पड़ी तब जाकर कई घंटे की मशक्कत के बाद ही आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों ने एसएसपी से गर्मियों में होने वाले अग्निकांडों को देखते हुए नई दमकल मंगवाने की मांग की है।

शार्ट सर्किट से लगी आग
 जलेसर रोड स्थित यूपीएसआईडीसी में स्थित शार्ट सर्किट से शिव इंजीनियरिंग वर्क्स की फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने से हजारों रुपया का ही सामान जलकर खराब हो गया। आग लगने की सूचना थाना रामगढ़ पुलिस को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed