{"_id":"5ea036af8ebc3e90a76544fa","slug":"afwah-firozabad-news-agr438841369","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलतफहमी और अफवाह पर जाटवपुरी चौराहे पर जुटी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलतफहमी और अफवाह पर जाटवपुरी चौराहे पर जुटी भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। एक इमाम से पूछताछ की अफवाह पर जाटवपुरी चौराहे पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। भीड़ को समझाकर घरों पर भेजा गया। इसके बाद मस्जिद से भी एनाउंसमेंट कराया गया। पुलिस हॉटस्पॉट एरिया में सख्ती बरत रही है। सख्ती के साथ मस्जिदों में नमाज बंद करने के साथ घरों में नमाज अदा करने का आह्वान किया जा रहा है। मंगलवार रात को एलआईयू के अफसरों ने एक मस्जिद के इमाम से पूछताछ की। इस पर कुछ लोगों ने इमाम साहब को हिरासत में लेने की अफवाह फैला दी। अफवाह फैलने पर जाटवपुरी के चौराहे पर भीड़ एकत्रित हो गई।
थाना पुलिस के साथ एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, सीओ सिटी डॉ. अरुण कुमार सिंह, एसएचओ रसूलपुर फतेह बहादुर सिंह भदौरिया, रामगढ़ श्याम सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। अफसरों ने भरोसा दिया कि गलतफहमी हुई है और किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। पुलिस के समझाने के बाद मस्जिद से एनाउंस किया गया कि किसी की न गिरफ्तारी हुई और न होगी। सभी अपने घरों को जाएं। इसके बाद भीड़ घरों को चली गई। एसएचओ रसूलपुर फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने कहा कि मंगलवार देर रात कुछ लोग अफवाह पर जाटवपुरी चौराहे पर एकत्रित हो गए। समझाने के बाद घरों को चले गए।