फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   After the formation of Chandranagar, the district will get a separate identity

चंद्रनगर बनने के बाद जिले को मिलेगी अलग पहचान

Sat, 07 Aug 2021 12:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
After the formation of Chandranagar, the district will get a separate identity
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद का नाम चंद्रनगर किए जाने के प्रस्ताव पर विभिन्न संगठनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए चंद्रवाड़ को पर्यटन क्षेत्र घोषित करने की मांग की है। कहा कि इससे जिले को नई पहचान मिलेगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत की बैठक के दौरान फिरोजाबाद का नाम चंद्रनगर किए जाने के प्रस्ताव पर जिला पंचायत अध्यक्ष हर्षिता सिंह के मुहर लगाने पर श्री चंद्रप्रभु धर्मार्थ औषधालय के पदाधिकारियों ने हर्ष जताया। इस दौरान सतीश चंद्र जैन सलावादिया ने कहा कि यमुना किनारे चंद्रवाड़ जैन मंदिर है। इसे राजा चंद्रसेन ने बनाया था। इसलिए फिरोजाबाद का नाम भी राजा चंद्रसेन के नाम से चंद्रनगर होना चाहिए।
विज्ञापन

हर्ष व्यक्त करने वालों में दिनेश चंद्र जैन, संजीव जैन नीटू, कमल कुमार जैन, प्रवीण जैन, सुमलेश कुमार, देवेंद्र जैन आदि शामिल है। दूसरी तरफ पल्लीवाल जैन समाज ने भी फिरोजाबाद का नाम चंद्रनगर रखे जाने पर हर्ष व्यक्त किया है। इस दौरान पल्लीवाल जैन समाज के अध्यक्ष संजीव जैन डब्बू ने कहा कि फिरोजाबाद का नाम चंद्रनगर होने से जिले की अलग ही पहचान होगी। इसके साथ ही उन्होंने चंद्रवाड़ को पर्यटन क्षेत्र घोषित किए जाने की मांग की है। इस दौरान अनिल जैन एड., संजय जैन, संजीव जैन नीटू, मनीष जैन, अनुराग जैन आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed