{"_id":"67531444f6585d68296c8e07790a3002","slug":"after-the-fifth-tehsil-status-juma-sirsaganj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवीं तहसील का दर्जा पाकर झूमा सिरसागंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवीं तहसील का दर्जा पाकर झूमा सिरसागंज
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 18 Jul 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। सिरसागंज तहसील के बदले स्वरूप को शासन ने हरी झंडी दे दी। तहसील का गजट आने के साथ ही इसकी प्रति जिला प्रशासन को मिल गई है। इसके साथ ही जिले में तहसीलों की संख्या अब पांच हो गई है। राजस्व परिषद बोर्ड ने तहसील के संचालन को 19 पदों की स्वीकृति शासन से मांगी है। हरी झंडी मिलने के साथ ही सिरसागंज तहसील काम करना शुरू कर देगी।
सिरसागंज को पांचवीं तहसील का दर्जा देने पहले प्रस्ताव में सिरसागंज क्षेत्र में शिकोहाबाद तहसील के 215 गांवों शामिल किया था। शिकोहाबाद, जसराना और सदर तहसील में इसका विरोध हुआ। शासन ने आखिरकार इसे वापस भेजा। प्रशासन ने नए प्रस्ताव में जसराना ब्लाक से कोई गांव शिकोहाबाद अथवा सदर तहसील में शामिल नहीं किया। सदर तहसील के गांव भी यथावत रखे। शिकोहाबाद ब्लाक के साथ मदनपुर ब्लाक की डाहिनी न्याय पंचायत से जुड़े गांव शिकोहाबाद तहसील में रहेंगे। सिरसागंज तहसील में अरांव ब्लाक और मदनपुर ब्लाक की डाहिनी न्याय पंचायत को छोड़कर शेष हिस्सा सिरसागंज तहसील में होगा। राजस्व परिषद की बैठक में तहसील को हरी झंडी करीब डेढ़ माह पूर्व दे दी थी। अब राजस्व परिषद ने इस नई तहसील का गजट भी कर दिया। एडीएम कर्मेंद्र सिंह ने कहा कि तहसील का गजट हो गया। बोर्ड ने अब स्टाफ के 19 पद स्वीकृत को शासन को पत्र भेजा है, जिससे तहसील का संचालन हो सके। पद स्वीकृत के साथ जिले की पांचवीं तहसील काम करना शुरू कर देगी।
सिरसागंज तहसील एक नजर में......
कुल क्षेत्रफल 49475 हेक्टेयर
गांव की संख्या 167
ब्लाक अरांव पूर्ण,मदनपुर आंशिक
कुल जनसंख्या 342356
कृषि योग्य भूमि 35912 हेक्टेयर
कुल गाटा संख्या 62114
खातों की संख्या 31340
लेखपाल 47
राजस्व निरीक्षक 03
संग्रह अमीन 14
थाना एक पूर्ण,दो आंशिक
- तहसील एवं आवासीय भवन निर्माण 700.36 लाख की मांग की।
- 25 लाख व्यवस्थाओं के लिए एवं 371 लाख रुपये प्रति वर्ष वेतन को आवश्यकता।
- एक एडीएम, एक तहसीलदार, दो नायब तहसीलदार, तीन कानूनगो होंगे तैनात।