फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   After all, before the paper starts, where is the question paper coming from on the mobile of the candidates, diet administration silent

आखिर पेपर शुरु होने से पहले परीक्षार्थियों के मोबाइल पर कहां से आ रहा प्रश्नपत्र, डायट प्रशासन मौन

Fri, 17 Sep 2021 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
After all, before the paper starts, where is the question paper coming from on the mobile of the candidates, diet administration silent
फिरोजाबाद। डीएलएड 2017, 2018 एवं 2019 द्वितीय सेमेस्टर आंशिक और अनुत्तीर्ण परीक्षा जनपद में मजाक बनकर रह गई हैं। लगातार तीन दिन से परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले ही अभ्यर्थियों के मोबाइल पर प्रश्नपत्र पहुंच रहा है। शुक्रवार को भी परीक्षार्थियों के मोबाइल में आधा घंटा पहले ही प्रश्न पत्र आ गया। डायट प्रशासन इस मामले पर मौन है। इससे पहले भी डीएलएड के प्रश्न पत्र पीक्षार्थियों के मोबाइल पर आए हैं।
विज्ञापन

डीएवी इंटर कॉलेज के बाहर शुक्रवार को परीक्षार्थी झुंड बनाकर प्रश्न पत्र को हल करने में जुटे थे। महिलाएं अपनी साड़ी की फॉल पर प्रश्न पत्र का उत्तर लिख रहीं थी। नकल की पर्चियां भी बनाई जा रही थीं। चेकिंग के दौरान भी परीक्षार्थियों के हाथ-पैरों पर उत्तर लिखे नजर आए। ऐसा सिर्फ एक या दो नहीं, बल्कि अधिकांश परीक्षार्थियों का हाल था।
विज्ञापन

शिक्षकों ने हाथ को धुलवाकर प्रवेश दिलाया गया। हर रोज डीएलएड का पेपर वायरल हो रहा है। बृहस्पतिवार को भी पेपर वायरल होने की जानकारी लगी थी। उस समय डायट प्राचार्य डीएलएड कॉलेज में उपस्थित थीं। मगर मामले की जांच कराने के बजाय चुप्पी साध ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

- परीक्षार्थियों के पास पहले ही पेपर आ रहा है, ऐसी जानकारी हमें लगी है। हमारे जनपद से प्रश्नपत्र लीक नहीं हो रहा है। हम सख्ती से परीक्षा कराने के लिए स्कूल प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं।

विमलेश विजश्री, डायट प्राचार्य
डायट प्राचार्या ने तीन परीक्षार्थी नकल सामग्री के साथ पकड़े
फिरोजाबाद। डीएलएड की सेमेस्टर बैक परीक्षा के केंद्र में डायट प्राचार्य विमलेश विजयश्री ने निरीक्षण किया। डायट प्राचार्य पाली इंटर कॉलेज शिकोहाबाद, एके इंटर कॉलेज शिकोहाबाद एवं बीडीएमएम गर्ल्स इंटर कॉलेज शिकोहाबाद में निरीक्षण को पहुंची। इस दौरान पाली इंटर कॉलेज तथा एके इंटर कॉलेज में परीक्षा सुचारु रूप से चल रही थी। बीडीएमएम गर्ल्स इंटर कॉलेज में तीन परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पाए गए। तीनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed