{"_id":"6884e6dabd6cd41c8e07ddb7","slug":"advocates-withdrew-their-boycott-work-will-resume-from-monday-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-153112-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार लिया वापस,सोमवार से होगा कामकाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार लिया वापस,सोमवार से होगा कामकाज
Sat, 26 Jul 2025 08:01 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 26 Jul 2025 08:01 PM IST
विज्ञापन
सदर तहसील में बैठक करते अधिवक्ता। स्रोत स्वयं
-शनिवार को सदर तहसील के अधिवक्ताओं ने बैठक करके लिया निर्णय, दस सूत्री मांगों पर अमल करने की रखी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। तहसील बार एवं रेवेन्यू बार एसोसिएशन की ओर से सदर तहसील में एसडीएम प्रशासन एवं न्यायिक के न्यायालय के चल रहा कार्य बहिष्कार शनिवार को अधिवक्ताओं ने वापस ले लिया। सोमवार से दोनों ही न्यायालयों में विधिवत काम संचालित होगा।
इसके साथ अधिवक्ताओं ने कहा कि जिन वादों में बहस हो चुकी है उनके आदेश तत्काल जारी किए जाएं। केवल उन्हीं फाइलों को सुना जाए जिसमें पेशकार आदेश बना सकें। पेशकार की ओर से जो आदेश टाइप किए जाएं उन पर आदेश जारी होना चाहिए। धारा 38 (2)के वाद खारिज नहीं करके किसान या अधिवक्ता कोबुलाकर प्रथम सुनवाई में संशोधन किया जाए।
पेशकार एवं ऑपरेटर एवं अन्य कर्मचारियों की लापरवाही को रोका जाए। यदि इन मांगों पर अमल नहीं किया गया तो फिर आंदोलन करने को विवश होंगे। बैठक मे तहसील बार के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बघेल,रेवेन्यू बार के अध्यक्ष मुनेशपाल सिंह, अवधेश यादव, राकेश कुमार वर्मा,चरन सिंह यादव, प्रेमकिशोर यादव,अतिवीर सिंह, रमेशबाबू वर्मा अधिवक्ता शामिल थे।