फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Advocates took out a procession and demonstrated

Firozabad News: अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

Mon, 11 Nov 2024 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 11 Nov 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Advocates took out a procession and demonstrated
शिकोहाबाद। जिला जज गाजियाबाद के खिलाफ अधिवक्ताओं का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को बार एसोसिएशन शिकोहाबाद के अध्यक्ष के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाला। महामहिम के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम शिकोहाबाद को सौंपा।
विज्ञापन

गाजियाबाद में जिला जज के निर्देश पर पुलिस ने अधिवक्ताओं की पिटाई कोर्ट रूम में की गई थी। इसके बाद से जिला जज एवं गाजियाबाद पुलिस प्रशासन के विरुद्ध अधिवक्ताओं में गुस्सा है। शिकोहाबाद की बार एसोसिएशन ने भी गाजियाबाद बार एसोसिएशन को इस लड़ाई में अपना समर्थन दिया है। सोमवार को अधिवक्ताओं ने जिला जज एवं पुलिस प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जुलूस निकाला। अधिवक्ताओं ने न्याय प्रणाली एवं गाजियाबाद पुलिस प्रशासन को जमकर कोसा। उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने तहसील में एसडीएम अंकित वर्मा को महामहिम के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस प्रशासन भी तैनात रहा। इस अवसर पर अध्यक्ष हरिओम यादव, अशोक कुमार, राहुल यादव, कपिल श्रीवास्तव, शिवकुमार शर्मा, केपी सिंह, विनय, गौरव, विनोद कुमार, उम्मेद बाबू समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed