फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Advocates of the strike

अधिवक्ताओं ने की हड़ताल

Fri, 04 Sep 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 04 Sep 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
Advocates of the strike
फीरोजाबाद। बार काउंसिल के आह्वान पर फीरोजाबाद में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कामकाज ठप रखा। बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में नारेबाजी की। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम कर्मेंद्र सिंह को सौंपते हुए अधिवक्ताओं की जान और माल की सुरक्षा की गुहार लगाई।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव एडवोकेट के नेतृत्व में शुक्रवार को जनपद न्यायालय में कामकाज ठप रखा गया। अधिवक्ताओं की कामबंद हड़ताल के कारण दूरदराज ग्रामीण अंचल से आए मुवक्किलों को बैरंग लौटना पड़ा। न्यायालय के बाहर अधिवक्ताओं ने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था एवं उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि गोरखपुर में अधिवक्ता विजय कुमार श्रीवास्तव, आजमगढ़ में अधिवक्ता मुन्नीलाल यादव और फीरोजाबाद के अधिवक्ता अंशुल यादव उर्फ रिंकू की हत्या कर दी गई। प्रतापगढ़ में अधिवक्ता मुकेश शर्मा के गोली मारकर घायल कर दिया गया। वहीं  शाहजहांपुर एवं बरेली में अधिवक्ताओं के ऊपर बर्बर लाठीचार्ज किया गया। बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि अधिवक्ताओं के उत्पीड़न के ही विरोध में सभी अधिवक्ता शुक्रवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को संबोधित ज्ञापन एडीएम कर्मेंद्र सिंह को सौंपते हुए अधिवक्ताओं के संरक्षण एवं सुरक्षा को आवश्यक कदम उठाने की मांग की। मांग करने वालों में महासचिव सर्वेश कुमार यादव,अब्दुल सलाम एडवोकेट, अजय यादव एडवोकेट, सुरेशचंद्र शाहू, उदयवीर सिंह यादव, भगवान स्वरूप उपाध्याय, रमेशचंद्र कुशवाहा, इश्तियाक अली, शीलेंद्र प्रताप सिंह, प्रिय प्रताप सिंह, हेमंत दीक्षित, सुशील कौशिक, ओपी बघेल, जाहर सिंह यादव, किशन सिंह यादव, गजेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed