{"_id":"64ac6739484ec991c004bbd7","slug":"advocates-accused-of-not-solving-problems-in-tehsil-firozabad-news-c-169-1-sagr1029-208-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: अधिवक्ताओं ने लगाया तहसील में समस्याओं के समाधान न होने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: अधिवक्ताओं ने लगाया तहसील में समस्याओं के समाधान न होने का आरोप
Tue, 11 Jul 2023 01:46 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 11 Jul 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
जसराना। जसराना के बार हॉल में अधिवक्ताओं की बैठक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ओंकार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में तहसील में व्याप्त समस्याओं को लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने हड़ताल पर जाने का एलान किया।
बैठक के दौरान अधिवक्ताओं ने कहा नायब तहसीलदार के न्यायालय में वादों की सुनवाई नहीं हो रही है। कई बार एसडीएम एवं अन्य अधिकारियों को अवगत कराया गया है। लेकिन काेई समाधान नहीं हो रहा है। इस दौरान कहा लेखपालों द्वारा दूसरे के खेतों में भी अवैधानिक रूप से पैमाइश की जा रही है। पांच महीने से नायब तहसीलदार के कोर्ट में कोई भी सुनवाई नहीं हुई है। इस दौरान अधिवक्ताओं ने कहा समस्याओं के समाधान के लिए सोमवार से लेकर शुक्रवार तक अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे। उसके बाद शनिवार को बैठक कर आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया जाएगा।
बैठक के दौरान बलवीर सिंह वर्मा, राकेश कुमार, विद्यावागीश उपाध्याय, बृज किशोर उपाध्याय, मुकेश कुमार, मनोज वर्मा, राघवेंद्र सिंह चौहान, अशोक कुमार, वीरेंद्र पाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, संजय कुमार, अनुज कुमार, रवि प्रकाश मौजूद रहे।