{"_id":"28c0ca2892338ad9154e3c4197c0737e","slug":"advocate-shot-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 23 Feb 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई। सूचना पर परिवारीजन जिला अस्पताल पहुंचे तो शव देख उनमें कोहराम मच गया। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश कर रही है।
नगला पीलिया थाना मक्खपुर निवासी अधिवक्ता धर्मेंद्र यादव पुत्र भोला नाथ यादव सौ बीघा फसल के कास्तकार हैं। सोमवार रात करीब साढे़ नौ बजे वह मटसेना क्षेत्र से बाइक से घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि तभी कुछ लोगों ने उनको गोली मार दी। वह बाइक से नीचे गिर गए। आसपास के लोगों ने सड़क हादसा समझ कर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और उनके गोली लगने की जानकारी दी। सूचना पर परिवारजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। धर्मेंद्र यादव के शव को देख उनमें कोहराम मच गया। पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस परिवारीजनों से जानकारी जुटा रही थी। वहीं हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है।