फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Adverse report to DSO for absence in Babain

बबाइन नहीं पहुंचने पर डीएसओ को प्रतिकूल प्रवृष्टि

Thu, 01 Sep 2016 12:32 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Thu, 01 Sep 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Adverse report to DSO for absence in Babain
बबाइन नहीं पहुंचने पर डीएसओ को प्रतिकूल प्रवृष्टि - फोटो : Amar Ujala
डीएम ने परखा गांव का विकास, चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं
विज्ञापन

हाथवंत ब्लाक के लोहिया गांव बबाइन के विकास कार्यों की गुणवत्ता को डीएम राजेश प्रकाश ने परखा। चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। जिला पूर्ति अधिकारी सुनील सिंह के अनुपस्थित होने पर प्रतिकूल प्रवृष्टि देने के आदेश दिए। ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का निस्तारण होगा।

डीएम बुधवार की शाम को करीब साढ़े चार बजे बबाइन पहुंचे। सीडीओ कर्मेंद्र सिंह, डीडीओ आरके राम, पीडी सर्वेशचंद्र यादव, सीएमओ डा. पुष्कर आनंद के साथ गांव के विकास कार्यों का सत्यापन किया। गांव की ओर जाने वाले रास्ता देखा, लोहिया आवास की गुणवत्ता परखी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालयों को देखा। नाली एवं गलियों के निर्माण कार्य को देखा। डीएम ग्रामीणों की समस्याएं सुनने बैठे तो पेंशन दिलाने की सबसे ही अधिक शिकायतें आई। हैंडपंपों के रिबोर होने के पश्चात पानी नहीं देने की शिकायत पर डीएम ने सीडीओ को हैंडपंपों को उखड़वाकर चेक कराने के आदेश दिए। जिला पंचायत की सड़कों को बनवाया जाएगा। कोटेदार की शिकायत नहीं मिलने पर डीएम ने सराहना की। एसडीएम शिकोहाबाद प्रेमचंद्र यादव, डीपीआरओ यतेंद्र सिंह यादव, डीएचओ बलजीत सिंह के साथ अन्य जिला स्तरीय अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed