फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Adverse entry to ABSA Shikohabad, warning to BDO Shikohabad, Araon

Firozabad News: एबीएसए शिकोहाबाद को प्रतिकूल प्रवृष्टि, बीडीओ शिकोहाबाद, अरांव को चेतावनी

Sat, 25 May 2024 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 25 May 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Adverse entry to ABSA Shikohabad, warning to BDO Shikohabad, Araon
फिरोजाबाद। डीएम रमेश रंजन ने जिले के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए विकास कार्यों के साथ कल्याणकारी योजनाओं को गति देने के आदेश दिए। डीएम ने लापरवाह अफसरों को फटकार लगाने के साथ सिरसा व सेंगर नदी सहित पांचों नदियों का जीर्णोद्धार कराएं, पंचायतों में खेल के मैदान एवं पार्क विकसित करने के आदेश दिए। एबीएसए शिकोहाबाद को प्रतिकूल प्रवृष्टि देने के आदेश दिए। बीडीओ शिकोहाबाद और बीडीओ अरांव को चेतावनी दी।
विज्ञापन

डीएम विकास भवन सभागार में जिले के विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। बीएसए को परिषदीय स्कूलों में नवीन विद्यार्थियों का नामांकन कराने के आदेश दिए। दिव्यांग बच्चों के प्रमाण पत्र व अन्य सुविधाएं तत्काल दिलाई जाए। ऑपरेशन कायाकल्प, मिशन पोषण की समीक्षा में ब्लाक शिकोहाबाद में कम नामांकन पाए जाने पर खंड शिक्षा अधिकारी को प्रतिकूल प्रवृष्टि के आदेश दिए। स्कूलों में विद्युतीकरण व फर्नीचर की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। दिव्यांग बच्चों के सीएमओ से संपर्क कर दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी कराए जाएं। मनरेगा की समीक्षा में बीडीओ शिकोहाबाद,अरांव को चेतावनी पत्र देने के आदेश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने ग्राम पंचायतों में खेल के मैदान व पार्क मनरेगा से बनाए जाने के निर्देश डीपीआरओ,डीसी मनरेगा व जिला विकास अधिकारी को दिए। डीएम ने डीसी मनरेगा सुभाष चंद्र व बीडीओ के निर्देश दिए कि जिले में बहने वाली सिरसा, सेंगर, ईसन, आवा एवं अरिंद का पुनुरोद्धार किया जाए। ताकि जिले में तेजी से गिरते जलस्तर को ऊंचा उठाया जा सके। बीडीओ से कहा कि 10 जून से पहले क्षेत्र पंचायत की बैठक करके क्षेत्र पंचायत के बजट से नवीन गो संरक्षण केंद्र विकसित करने की प्लानिंग करें। उनके लिए सहभागिता से भूसा दान कराएं। ग्रामीण आजीविका मिशन के समीक्षा में वर्ष 2023-24 में 36192 के लक्ष्य के सापेक्ष 18196 परिवारों की महिलाओं को समूह से जोड़े जाने पर डीएम ने नाराजगी जताई। डीएम ने कहा कि महिलाओं को कागजों पर नहीं हकीकत में काम दिलाएं। सीडीओ दीक्षा जैन,पीडी डीआरडीए प्रदीप कुमार पांडेय, डीडीओ महेंद्र प्रताप यादव,डीएसटीओ एमपी सिंह, डीसी मनरेगा सुभाष चंद्र,डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा के अलावा जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed