फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Adulteration found in cheese, milk, turmeric, 16 samples failed in testing

Firozabad News: पनीर, दूध, हल्दी में मिली मिलावट, 16 सैंपल जांच में फेल

Fri, 01 Mar 2024 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 01 Mar 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Adulteration found in cheese, milk, turmeric, 16 samples failed in testing
फिरोजाबाद। मिलावटखोर मुनाफा कमाने के चक्कर में सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. सुधीर सिंह के निर्देशन में दिसंबर एवं जनवरी में भरे गए सैंपल की रिपोर्ट आई है। इन सैंपल में पनीर, दूध, हल्दी, सुपारी के सैंपल शामिल थे। कुल 16 सैंपल फेल निकले हैं। इनमें दो तो असुरक्षित हैं, यानी सेहत के लिए नुकसानदेह।
विज्ञापन

20 जनवरी को शिकोहाबाद निवासी अंशुल कुमार के यहां से मस्टर्ड ऑयल का सैंपल विभाग ने भरा था। यह अनसेफ एवं अधोमानक निकला है। वहीं 23 दिसंबर को विकल उदित जैन की दुकान से भरा गया सुपारी का सैंपल भी मिसब्रांड एवं अनसेफ है। जांच रिपोर्ट के आधार पर यह दोनों ही वस्तुएं सेहत के लिए नुकसानदेह हैं। वहीं जाहेश कुमार शिकोहाबाद से भरा मस्टर्ड ऑयल एवं सुहागनगर में आदित्य वर्मा से लिया गया पनीर का सैंपल अधोमानक निकला है। जलेसर की बजंरग डेरी से आने वाले दूध का सैंपल 23 नवंबर को भरा था, जो मानकों पर खरा नहीं उतरा है तो मनोज कुशवाहा से भरे गए मिक्स दूध का सैंपल भी अधोमानक निकला है। रसूलपुर के शहनवाज के यहां से भरा टोस्ट का सैंपल तथा वहीं बृजेश कुमार से भरे गए हल्दी पाउडर का सैंपल भी अधोमानक निकला है। शोभित गुप्ता शिकोहाबाद से भरा पनीर, नीतेश मिश्रा अरांव के यहां से भरे गए दूध, महावीर नगर के रमेश चंद्र के यहां से भरे गए भैंस के दूध का सैंपल भी अधोमानक निकला है।
विज्ञापन

मटसेना योगेंद्र सिंह के यहां से भरे गए गाय के दूध, शिकोहाबाद के नरेंद्र कुमार तथा मोहम्मदपुर के रंजीत के यहां से भरे गए मिक्स दूध का सैंपल भी अधोमानक निकला है। सहायक आयुक्त डाॅ. सुधीर कुमार ने बताया कि मिलावटखोरों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed