{"_id":"626d8ad42caa597f757a2bf7","slug":"adr-center-firozabad-news-agr5320516191","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में एडीआर सेंटर को मिली अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में एडीआर सेंटर को मिली अनुमति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉलेज में एडीआर सेंटर को मिली अनुमति
- अब दवाओं से होने वाले रिएक्शन की मेडिकल कॉलेज में हो सकेगी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। यदि आप किसी बीमारी के इलाज के लिए दवा खाते हैं और दवा रिएक्ट कर जाए तो घबराने की जरूरत नहीं हैं। आप तत्काल स्वशासीय मेडिकल कॉलेज पहुंचें। वहां आपकी मदद के लिए एडवर्स ड्रग रिएक्शन मॉनिटरिंग (एडीआरएमसी ) सेंटर कार्यरत है। इंडिया फार्मास्कोपिया कमीशन और नेशनल कोआर्डिनेशन सेंटर के तहत मेडिकल कॉलेज में एडीआर सेंटर संचालन की अनुमति मिल गई है।
प्राचार्य डा. संगीता अनेजा ने बताया कि फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में दवाओं से होने वाले रिएक्शन की रिपोर्ट की जा सकेगी। इसका संचालन विभागाध्यक्ष फार्माकलॉजी डॉ. कीर्ती विश्वकर्मा द्वारा किया जाएगा।
दवाओं से होने वाले दुष्प्रभाव के ये हैं लक्षण
फिरोजाबाद। दवाओं के सेवन से दुष्प्रभाव में बेहोशी, सुस्ती, डायरिया की शिकायतें मिलती हैं। इसके अलावा शरीरे के प्रमुख अंगों किडनी, लीवर, ब्रेन, हार्ट तक खराब हो सकता है। बोन मैरो, ब्लड में खराबी आती है। इसका तत्काल असर पड़ सकता है या सप्ताह महीना भर बाद भी लक्षण नजर आते हैं। प्राचार्य डा. संगीता अनेजा ने बताया कि फार्मेको विजिलेंस सेंटर खोलने का उद्देश्य यह है कि मरीज जिस दवा का सेवन कर रहा है, उससे उसे किसी तरह की परेशानी हो रही है, तो फौरन इसकी सूचना सेंटर में दें। जिससे दवा की जांच की जा सके। दवाओं से संबंधित किसी भी तरह की शिकायत आप सेंटर में दर्ज करा सकते हैं। सीएमएस के सीयूजी नंबर पर 9639011119 पर भी संपर्क कर सकते हैं।