फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Adopted 8-year-old girl raped, accused arrested

Firozabad News: गोद ली 8 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 12 Jan 2026 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 12 Jan 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Adopted 8-year-old girl raped, accused arrested
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र में एक व्यक्ति ने गोद ली हुई आठ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। आरोपी की पत्नी ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण देर शाम आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में हुआ। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी अपनी कोई संतान नहीं थी। उन्होंने आठ वर्ष पूर्व अपने सगे भाई की महज एक दिन की नवजात बेटी को गोद लिया था। घटना लगभग आठ दिन पहले की है, जब मासूम बच्ची घर पर अकेली थी। उसी दौरान आरोपी पिता ने मौके का फायदा उठाकर गोद ली बेटी के साथ दुष्कर्म किया। लाइनपार एसओ रमित कुमार आर्य ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर सोमवार को आरोपी को रेलवे कॉलोनी स्थित विश्राम गृह के सामने से पकड़ लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed