फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   ADO Panchayat ran to fix the arrangements in the villages

गांवों में व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने दौड़ाए एडीओ पंचायत

Fri, 03 Sep 2021 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
ADO Panchayat ran to fix the arrangements in the villages
फिरोजाबाद। जिले में वायरल ने शहर के बाद अब गांव में दस्तक दे दी है। फिरोजाबाद, नारखी, अरांव, मदनपुर ब्लॉक में 129 लोग डेंगू का शिकार हुए हैं। ग्रामीण निजी अस्पतालों में उपचार कराने को मजबूर हैं। वायरल और डेंगू से पीड़ित मरीजों की जानकारी पर सीडीओ, डीपीआरओ ने बृहस्पतिवार को एडीओ पंचायत को गांवों में दौड़ाया। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग को प्रभावित गांवों में कैंप लगाकर उपचार करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

वायरल और डेंगू की दस्तक अब गांवों में दिखाई देने लगी है। पंचायतीराज विभाग द्वारा सचिवों के माध्यम से एकत्रित रिपोर्ट में बुधवार दोपहर तक फिरोजाबाद ब्लॉक के विजयपुर नगला भाव सिंह में डेंगू के दस, बेंदी में 11, पहाड़पुर में 13, फरौल नगरिया में 14 मरीज मिले हैं। नारखी ब्लॉक की ग्राम पंचायत नैपई के मजरा नगला अमान और कपावली में डेंगू के 42 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन

एक किशोरी सहित पांच ग्रामीणों की मौत भी हो चुकी है। इसी ब्लॉक के गांव हुसैनपुर में 14, भीकनपुर मेघपुर में दो, पचवान में एक, अरांव ब्लॉक के राहतपुर में दो, रुधैनी में तीन और मदनपुर ब्लॉक के गांव रुधावली में डेंगू के तीन मरीज मिले हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद डीपीआरओ नीरज सिन्हा ने देहात में मिले मरीजों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों केा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ चर्चित गौड़ ने डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा को इन गांवों में विशेष साफ सफाई अभियान के साथ सभी 564 ग्राम पंचायतों में एंटीलार्वा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग ने भी बृहस्पतिवार को कई गांवों में कैंप लगाए। डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि कि एडीओ पंचायत को गांव में एंटीलार्वा का छिड़काव कराने के साथ फोगिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed