फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   ADO Panchayat prevented and a salary of six secretaries

एडीओ पंचायत एका व छह सचिवों का वेतन रोका

Tue, 12 Jan 2016 07:47 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 12 Jan 2016 07:47 PM IST
विज्ञापन
ADO Panchayat prevented and a salary of six secretaries
सीडीओ सुजीत कुमार ने विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान एका ब्लाक के एडीओ पंचायत सहित आधा दर्जन सचिवों का वेतन रोक दिया। चेतावनी दी कि यदि गांवों को खुले में शौचमुक्त नहीं किया तो फिर सख्त कार्रवाई होगी। मनरेगा योजना की समीक्षा करते हुए खराब ब्लाक वाले बीडीओ से साफ कहा कि सुधार करें।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में मंगलवार को सीडीओ ने प्रभारी डीएम के रूप में विकास कार्यों की समीक्षा की। खुले में शौचमुक्त के लिए चयनित गांवों की समीक्षा की। कई सचिव तो सवालों का जवाब ही नहीं दे सके। उन्होंने आजमपुर सिलौटा के सचिव इंद्रजीत सिंह सवाल पूछा तो वह चुप्पी साध गए। गढ़ी निर्भय, एका के सचिव रामचंद्र व एडीओ पंचायत एका विनय कुमार श्रीवास्तव का वेतन रोकने के आदेश दिए। सतेंद्र कुमार मोहम्मदपुर लभौआ व नीतेश सक्सेना, राजकुमार यादव, महेशचंद्र व बाबू सिंह के भी वेतन रोकने के आदेश दिए। साफ कहा कि चयनित गांवों को हरहाल में खुले में शौचमुक्त करना होगा। मनरेगा की समीक्षा के दौरान कहा कि मदनपुर, फीरोजाबाद, जसराना, शिकोहाबाद में एमआईस की फीडिंग की गति को बढ़ाएं। इंदिरा आवास, लोहिया आवास के जो निर्माण पूर्ण हो गए हैं दर्शाया जाए। इंदिरा आवास योजना के पात्रों की मस्टररॉल जनरेट करने के आदेश दिए। फीरोजाबाद, खैरगढ़, मदनपुर, टूंडला में एग्रीकल्चर के काम काफी कम होने पर नाराजगी जाहिर की। पीडी सर्वेशचंद्र यादव, डीडीओ आरके राम, डीपीआरओ बनवारी सिंह एवं बीडीओ धर्मजीत सिंह, प्रतिमा निमेष, एके जौहरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed