{"_id":"664ba8af074d2ce40f0f0b66","slug":"admission-40-thousand-passed-in-12th-seven-thousand-seats-in-graduation-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-124895-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश : 12वीं में पास हुए 40 हजार, स्नातक में सीटें सात हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेश : 12वीं में पास हुए 40 हजार, स्नातक में सीटें सात हजार
Tue, 21 May 2024 01:16 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 21 May 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड के बाद अब सीबीएसई और आईसीएससी बोर्ड के परीक्षार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। बंपर रिजल्ट निकलने से इस सत्र में 12वीं में 40 हजार छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। इस स्थिति में जनपद में अशासकीय कॉलेजों में एक सीट पर 50 दावेदार होंगे। शत-प्रतिशत रिजल्ट का फायदा उठाने के लिए निजी कॉलेजों ने प्रवेश की तैयारी शुरू कर दी है। छात्र-छात्राएं बाहरी जनपदों के डिग्री कॉलेजों में स्नातक के लिए फार्म डालने की तैयारी कर रहे हैं। फिरोजाबाद जनपद में 20 अशासकीय महाविद्यालय व राजकीय महाविद्यालय हैं। इन कॉलेजों में चार हजार सीटें हैं। इसमें बीए, बीकॉम और बीएससी शामिल है। इस बार बंपर परीक्षा परिणाम आने के कारण यूपी बोर्ड में 36416 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हो गए हैं।
वहीं, सीबीएसई बोर्ड में 12वीं कक्षा में साढ़े चार हजार से से अधिक परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इसी तरह डीएलएड में भी करीब तीन हजार सीटें जनपद में हैं। कम फीस के कारण विद्यार्थियों की पहली पसंद अशासकीय कॉलेज रहती है। डिग्री कॉलेजों में प्रवेश को लेकर मारामारी रहेगी। ऐसे में निजी कॉलेजों ने प्रवेश की तैयारी शुरू कर दी हैं।
इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है। प्रवेश प्रक्रिया आगामी सप्ताह से शुरू कर देंगे। हमारे यहां बीए की 280 और बीकॉम की 210 सीटें हैं। पिछली बार सीटें बढ़ाने के बाद भी कई विद्यार्थी प्रतीक्षा सूची में रह गए थे। इस बार बंपर रिजल्ट आया है तो प्रवेश के लिए मारामारी ज्यादा रहेगी।
विज्ञापन
डाॅ. प्रमोद सिरौठिया, प्राचार्य एसआरके पीजी कॉलेज
-प्रवेश प्रक्रिया शुरू कराई है। विवि के वेब रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गए हैं। बीए में 720 सीटें हमारे कॉलेज में हैं। सीटे खाली रह जाती थी, लेकिन इस बार बंपर रिजल्ट आने से उम्मीद है कि पूरी सीटें भर जाएंगी।
डाॅ. रेनू सिंह, प्राचार्य दाऊदयाल डिग्री कॉलेज
-प्रवेश प्रक्रिया की तैयारी पूरी है, बीए में कुल 720 सीटे हैं। बीएससी में 140 सीटे हैं। इस बार भी मेरिट के हिसाब से प्रवेश लेंगे। प्रवेश को लेकर मारामारी हर बार रहती है। इस बाद ज्यादा रहेगी।
डाॅ. अंजू शर्मा, प्राचार्य एमजी डिग्री कॉलेज