फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Administration sealed the factory for not paying dues

Firozabad News: बकाया अदा नहीं करने पर प्रशासन ने किया फैक्टरी को सील

Sat, 05 Oct 2024 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 05 Oct 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Administration sealed the factory for not paying dues
जसराना। बैंक से ऋण लेने के बाद चुकता नहीं करना एक व्यापारी को भारी पड़ गया। आरसी कटने के बाद भी बकाया अदा नहीं करने पर शनिवार को तहसील प्रशासन ने फैक्टरी को सील करने की कार्रवाई की। धर्मेंद्र कुमार ने अपनी बेकरी फैक्टरी तनु फूड इंडस्ट्रीज चलाने के लिए बैंक ऑफ इंडिया की शाखा फरिहा से ऋण स्वीकृत कराया था। ऋण लेने के बाद उन्होंने बैंक का ऋण अदा नहीं किया। कई बार नोटिस देने के बाद भी ऋण का भुगतान नहीं करने पर आरसी जारी कर भुगतान के लिए तहसील प्रशासन को भेज दिया। प्रशासन की टीम ने बकाएदार को कई बार भुगतान करने को कहा। लेकिन बकाए का भुगतान नहीं करने पर एसडीएम ने संपत्ति को कुर्क करने का आदेश तहसीलदार जसराना को दिया। शनिवार को तहसीलदार जसराना रवीश कुमार, नायब तहसीलदार नरेंद्र कुमार, लेखपाल मनोज यादव, संग्रह अमीन फैक्टरी पर पहुंचे और सील करने की कार्रवाई की। तहसीलदार रवीश कुमार ने बताया कि धर्मेंद्र कुमार मीणा द्वारा संचालित तनु फूड इंडस्ट्रीज पर बैंक का 3100237 रुपये के साथ ब्याज बकाया है। भुगतान नहीं करने पर फैक्टरी को सील करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed