फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Administration is silent on illegal schools, get children admitted after checking their recognition yourself

Firozabad News: अवैध स्कूलों पर प्रशासन की चुप्पी, खुद मान्यता जांच कर कराएं बच्चों का दाखिला

Mon, 31 Mar 2025 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 31 Mar 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Administration is silent on illegal schools, get children admitted after checking their recognition yourself
फिराेजाबाद। आज से विद्यालयों में नए सत्र की शुरूआत हो जाएगी। प्रवेश के लिए आपाधापी रहेगी। कोचिंग सेंटरों ने भी प्रवेश प्रारंभ कर दिए हैं। अवैध स्कूलों के खिलाफ शिक्षा विभाग चुप्पी साधे है। बच्चे को प्रवेश दिलाने से पहले उस स्कूल की मान्यता जरूर जांच लें।
विज्ञापन

मार्च के दूसरे सप्ताह से ही स्कूलों में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई थी। रजिस्ट्रेशन कराकर कोचिंग सेंटर भी स्कूल की तरह संचालित कर रहे हैं, जो पढ़ाते अपने यहां हैं और दूसरे जिले के स्कूलों में पंजीकरण करा देते हैं।
विज्ञापन

कई स्कूलों की ओर से तरह-तरह के प्रलोभन देकर अहम जानकारियां छिपाई जा रही हैं। कई स्कूलों की तो किसी बोर्ड से संबद्धता भी नहीं है लेकिन अपने गेट और प्रचार में वह इस तरह से बोर्ड का नाम लिखते हैं कि लोग धोखा खा जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




8वीं तक लेनी होती है बीएसए कार्यालय से मान्यता

विभिन्न स्कूल कई तरीकों से बोर्ड का नाम लिखकर अभिभावकों को गुमराह करते हैं। सबसे ज्यादा गुमराह सीबीएसई बोर्ड के नाम पर किया जा रहा है। केंद्रीय विद्यालय समेत 67 स्कूल मान्यता प्राप्त हैं। दो हजार से अधिक स्कूल यूपी बोर्ड से संचालित किए जा रहे हैं। प्ले ग्रुप, कक्षा एक से आठवीं तक की मान्यता बीएसए कार्यालय से लेनी होती है। इसके बाद आगे की मान्यता के लिए एनओसी के बाद नौवीं से 12वीं तक की मान्यता संबंधित बोर्ड से मिलती है।






ऐसे पता करें स्कूल के संबंध में जानकारी
आप जिस स्कूल में अपने बच्चे का एडमिशन करवा रहे हैं वह किस बोर्ड या स्टेट गवर्नमेंट से संबद्ध है या नहीं, इसके लिए आपको कुछ वेबसाइट्स में जाकर जांच करनी चाहिए। यूपी बोर्ड की मान्यता से संबंधी जानकारी के लिए https://madhymikshiksha.upsdc.gov.in/en-us/details-of-schools पर विजिट करना होगा। वहीं, सीबीएसई के लिए https://saras.cbse.gov.in/saras/Affiliatedlist/listofschool को सर्च करना होगा। इसमें जिला सिलेक्ट करने पर एफिलिएटेड स्कूलों की लिस्ट और मान्यता के बारे में आवश्यक जानकारी मिल जाएगी। वहीं, स्टेट गवर्नमेंट से एफिलिएटेड क्लास एक से आठवीं तक की मान्यता जानने के लिए आरटीई पोर्टल https://rte25.upsdc.gov.in/RptmappedSchoolPublic.aspx पर जाकर विजिट कर सकते हैं। जो स्कूल आरटीई में एडमिशन दे रहे हैं वह स्टेट गवर्नमेंट से मान्यता प्राप्त हैं।








प्रवेश के समय अभिभावकों को स्कूलों से मान्यता के कागजात देखने का अधिकार है। पहली से आठवीं तक में एडमिशन दिला रहे हैं तो आरटीई पोर्टल पर जाकर स्कूलों की जानकारी कर सकते हैं। प्रवेश से संबंधी किसी भी अभिभावक या बच्चे को कोई समस्या है तो वह कार्यालय में संपर्क कर सकता है। वहीं, जो विद्यालय मानकों को पूरा नहीं कर रहे हैं उनपर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - धीरेंद्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed