फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Administration cracks down on unlicensed New Year parties, serving illegal liquor will land you in jail

Firozabad News: बिना लाइसेंस न्यू ईयर पार्टी पर प्रशासन सख्त, अवैध शराब परोसने पर होगी जेल

Sun, 28 Dec 2025 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 28 Dec 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Administration cracks down on unlicensed New Year parties, serving illegal liquor will land you in jail
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। नए साल के जश्न में खलल और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए जिला प्रशासन और आबकारी विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। 31 दिसंबर की रात और 1 जनवरी को होने वाले आयोजनों पर कड़ी नजर रखने के लिए मजिस्ट्रेट और सीओ के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया है। जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर वर्मा ने चेतावनी दी है कि रेस्तरां, सार्वजनिक स्थानों या निजी फार्म हाउस पर बिना अस्थायी लाइसेंस के शराब पार्टी आयोजित करना भारी जुर्माना और जेल की सजा का कारण बन सकता है।
विज्ञापन


अवैध पार्टी पकड़े जाने पर न केवल आयोजक, बल्कि शामिल होने वाले व्यक्तियों पर भी एफआईआर दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही हरियाणा और अन्य राज्यों से तस्करी कर लाई जाने वाली शराब को रोकने के लिए जिले की सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed