फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Adinath festival held in Jalalpur, grand chariot procession taken out

Firozabad News: जलालपुर में हुआ आदिनाथ महोत्सव, निकली भव्य रथयात्रा

Sun, 14 Sep 2025 05:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 14 Sep 2025 05:12 PM IST
विज्ञापन
Adinath festival held in Jalalpur, grand chariot procession taken out
सांकेतिक 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। जलालपुर में श्री दिगंबर आदिनाथ मेला महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गाजेबाजे के साथ भव्य रथयात्रा निकाली गई। जयकारों से मंत्रोच्चारण किया गया।

रथयात्रा का आरंभ ओमनगर स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर, शीतल खां रोड से हुआ। मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष असीजा एवं कामिनी राठौर ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। रथ नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ गाजेबाजे के साथ नसियाजी मंदिर पहुंचा। जहां बड़ी संख्या में समाज के श्रद्धालुजन यात्रा में सहभागी बने। नगर के कई स्थानों से श्रद्धालु विशेष बसों द्वारा प्राचीन तीर्थ क्षेत्र श्री दिगंबर जैन मंदिर जलालपुर पहुंचे। यहां पालकी यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भजन, प्रवचन और धार्मिक नाट्य मंचन ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इस दौरान अरुण जैन, चंद्रप्रकाश जैन, सजीव जैन, शिबा, पंकज जैन, मनीष जैन, पंकज जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed