{"_id":"5f679be28ebc3eb72826bbc8","slug":"adhar-card-special-camp-firozabad-firozabad-news-agr460159147","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड शिविर में दूसरे दिन भी उमड़ी भीड़, संशोधन कराने वालों की संख्या सर्वाधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड शिविर में दूसरे दिन भी उमड़ी भीड़, संशोधन कराने वालों की संख्या सर्वाधिक
विज्ञापन
आशीर्वाद पैलेस में लगे आधार कार्ड वशेष शिविर के दौरान उमड़ी भीड़
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। कोटला रोड स्थित आशीर्वाद पैलेस में लगाए गए आधार कार्ड शिविर में दूसरे दिन रविवार को भी भीड़ जुटी रही। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात की गई थी।
नए आधार कार्ड बनाने और संशोधन की जटिल समस्या को देखते हुए सदर विधायक मनीष असीजा ने आशीर्वाद पैलेस में विशेष शिविर लगवाया है। कार्ड बनवाने के लिए रविवार को नारखी, कोटला, फरिहा, उसायनी, राजा का ताल, मक्खनपुर आदि क्षेत्र की छात्र-छात्राएं पहुंची। इस दौरान भीड़ अधिक होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
आधार कार्ड में जन्मतिथि गलत होने के कारण छात्रवृत्ति का फॉर्म भरने में दिक्कत आ रही थी। बैंक के कई चक्कर लगाए थे, लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। सुबह नौ बजे से लाइन में लगे हैं। दोपहर 12 बजे तक नंबर नहीं आया है।
विज्ञापन
छात्रा बबली- निवासी आसलपुर नारखी
आधार कार्ड में जन्मतिथि केवल वर्ष 2003 लगी हुई है, जबकि जन्मतिथि 12 अप्रैल 2005 है। आधार कार्ड में जन्मतिथि न होने के कारण न तो बैंक में खाता खुल पा रहा है और न ही वजीफा का फार्म जमा हो रहा है। इसको लेकर पिछले एक साल से दिक्कत हो रही है। यदि जन्मतिथि सही हो जाए तो दिक्कत खत्म हो जाएगी।
रमाकांत - निवासी बौहरनपुर नारखी
बेटा शौर्य 11 साल को हो गया। अभी तक आधार कार्ड नहीं बना। इसके चलते राशन भी नहीं मिल पा रहा। नया आधार कार्ड बनवाने के लिए सुबह आठ बजे ही आकर लाइन में लग गए थे। दोपहर एक बजे तक नंबर नहीं आया।
-सुनीता देवी - निवासी नगला करन सिंह