फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Additional director inspected the hospital, doctors found absent

अपर निदेशक ने किया अस्पताल का निरीक्षण, अनुपस्थित मिले चिकित्सक

Fri, 04 Mar 2022 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Additional director inspected the hospital, doctors found absent
शिकोहाबाद। अपर निदेशक स्वास्थ्य आगरा मंडल ने शुक्रवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडी स्वास्थ्य ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। महिलाओं के प्रसव के दौरान उनके साथ आने वाले तीमारदारों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जाना। अनुपस्थित मिले चिकित्सकों और कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अपर स्वास्थ्य निदेशक आगरा मंडल डॉ. अजय कुमार अग्रवाल शुक्रवार को अचानक अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉक्टर सत्य प्रकाश शर्मा मौजूद रहे। एडी हेल्थ ने सर्वप्रथम ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। इसके बाद आइसोलेशन वार्ड, महिला अस्पताल, ऑपरेशन थिएटर के साथ अस्पताल की सफाई की व्यवस्था देखी। उन्होंने इस दौरान उपस्थित रजिस्टर को चेक किया। जिसमे कई डॉक्टर और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडी हेल्थ ने बताया की यह उनका रूटीन निरीक्षण है। इस निरीक्षण से अस्पताल की व्यवस्थाओं का पता लगाया जाता है कि व्यवस्थाएं किस तरह चल रही है। कमियां मिलने पर सुधार के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. आरसी केशव, डॉ. अभिषेक, डॉ. शिव कुमार कर्दम, डॉ. शाने आलम, डॉ. दीपक तिवारी, डॉ. प्रिया यादव, फ़ार्मासिस्ट जेएस यादव, रिहान, सनोज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed