फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Adaptability is necessary to maintain the mind: Satyanand

मन को संभाले रखने के लिए अनुकूलता आवश्यक: सत्यानंद

Thu, 16 Dec 2021 11:38 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Adaptability is necessary to maintain the mind: Satyanand
फिरोजाबाद ! सोहम महामंडल द्वारा आयोजित विराट संत सम्मेलन में प्रवचन देते संत - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। अखिल भारतीय सोह्म महामंडल शाखा फिरोजाबाद के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय संत सम्मेलन के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को सोह्म महामंडल के अध्यक्ष स्वामी सत्यानंद महाराज ने कहा कि मन को संभाले रखने के लिए अनुकूलता आवश्यक है। प्राणीमात्र को विषय परिस्थितियों में संतुलन बनाए रखना बुद्धिमता है।
विज्ञापन

जैननगर स्थित आश्रम पर आयोजित संत सम्मेलन में स्वामी सत्यानंद महाराज ने कहा कि जीवन में अनुकूलता के साथ-साथ प्रतिकूलता भी आती है। हमें अच्छे विचारों के तैयार रहना चाहिए। प्राणीमात्र को दुख में घबराना नहीं चाहिए। सुख एवं दुख एक दूसरे के दो पहलू हैं। व्यक्ति को सुख आने पर अति उत्साहित नहीं होना चाहिए। हर प्रकार की परिस्थिति का सामना करने के लिए प्राणीमात्र को तैयार रहना चाहिए। शांतचित्त व्यक्ति भगवान के करीब होता है।
विज्ञापन

रामायण के मर्मज्ञ स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि मनुष्य जीवन में अनुकूलता एवं प्रतिकूलता का अपना महत्व है। दोनों परिस्थिति में प्राणीमात्र को सावधानी बनाए रखना आवश्यक है। स्वामी प्रज्ञानंद महाराज, स्वामी अनंतानाद महाराज, स्वामी नारायणानंद महाराज ने भी विचार व्यक्त किए। शाम को आरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया। चंद्रप्रकाश शर्मा, द्विजेंद्र मोहन शर्मा, उमाकांत पचौरी एडवोकेट, श्याम सिंह यादव, सुनील कुमार बब्बी, जगदीश यादव, महेंद्र सिंह छोटे, शिव नारायन यादव, अनुग्रह गोपाल अग्रवाल, कृष्णकांत गुप्ता, प्रवीन अग्रवाल, मनोहरलाल, अश्वनी मोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed