{"_id":"67ec2b881126a80f8d012ee9","slug":"action-taken-against-three-employees-of-nagar-nigam-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-145564-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: नगर निगम में तीन कर्मचारियों पर निलंबन की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: नगर निगम में तीन कर्मचारियों पर निलंबन की कार्रवाई
Tue, 01 Apr 2025 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 01 Apr 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। विभागीय कार्यों में लापरवाही एवं कदाचार के चलते सहायक नगर आयुक्त ने तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। तीनों को अलग-अलग स्थानों पर संबंद्ध किया गया है।
निगम में तैनात पत्रवाहक मनोज कुमार,बैक लॉग सफाई कर्मी महफूज और सफाई कर्मी चंदन मंगलवार को निलंबित कर दिए गए। निगम सूत्रों के अनुसार पत्रवाहक मनोज कुमार और महफूज अली लंबे समय से अफसरों के निर्देशों की अनदेखी कर रहे थे। बीते दिनों दोनों ने सदन की बैठक संबंधी एजेंडा वितरण से इंकार कर दिया। वहीं सफाई कर्मी चंदन पर करीब एक माह पूर्व जन्म-मृत्यु पंजीयन प्रमाणपत्र बनवाने आए एक व्यक्ति से पैसा लेने का आरोप लगा था।
निलंबित किए पत्रवाहक मनोज कुमार और महफूज अली को एक्सईएन निर्माण के कार्यालय से संबद्ध किया गया है। जबकि चंदन को कर निर्धारण अधिकारी नीरज पटेल के कार्यालय से संबद्ध किया गया है। सहायक नगर आयुक्त निहाल चंद ने मंगलवार को इस आशय के आदेश जारी कर दिए।