फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   action

सात ब्लाकों के 27 पंचायत सचिवों को आरोप पत्र थमाए

Sat, 05 Dec 2020 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
action
फिरोजाबाद। बेसलाइन सर्वे 2012 के तहत वंचित परिवारों में शौचालय निर्माण के लिए जरूरी धनराशि की मांग और वंचित परिवारों की सूचना प्रेषित करने में लापरवाही पर डीपीआरओ ने जिले के विभिन्न ब्लॉकों में तैनात 27 पंचायत सचिवों को आरोप पत्र जारी किए हैं।
विज्ञापन

बेसलाइन सर्वे 2012 के अनुसार वंचित परिवारों में शौचालय निर्माण के लिए जिला योजना समिति के अनुमोदन के बाद करीब 33 करोड़ रुपये की मांग शासन को भेजी गई थी। मांग के सापेक्ष शासन द्वारा गत नवंबर माह में करीब 25 करोड़ रुपये की धनराशि जिले को अवमुक्त की गई।
विज्ञापन

हालांकि जिले के विभिन्न ब्लॉकों में तैनात पंचायत सचिव शौचालय निर्माण योजना से वंचित परिवारों की सूची एवं जरूरी धनराशि की माग पंचायती राज विभाग को प्रेषित करने में शिथिलता बरत रहे हैं। कई बार मौखिक एवं लिखित चेतावनी के बावजूद सूची और मांग प्रस्तुत नहीं करने वाले 27 पंचायत सचिवों को डीपीआरओ ने आरोप पत्र जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पंचायत सचिवों को जारी किए गए आरोप पत्र
फिरोजाबाद ब्लॉक में तैनात मुकेश कुमार, जितेंद्र कुमार, रामेद्र सिंह, उदयप्रताप, टूंडला में तैनात बृजेश कुमार, रामशंकर, बाबू सिंह, पीयूष कांत, जसराना में तैनात सुनील यादव, ऋषभ कुमार, नारखी में सौरभ कुमार, राजेश कुमार, सतीश चंद, प्रणवीर, मदनपुर में संजीव चतुर्वेदी, नीतेश, राजकुमार प्रथम, धर्मेंद्र, एका में अमन प्रसाद, अभयदीप, रामनाथ, रजनीश दुबे, पुष्पेद्र और शिकोहाबाद में सतेंद्र कुमार, सुनील कुमार और धर्मेद्र यादव शामिल हैं।

एडीओ अरांव सहित दो पंचायत सचिव कार्यालय में तलब
पंचायत स्तर पर कराए गए विकास कार्यों पर खर्च की गई धनराशि का हिसाब देने में आनाकानी कर रहे एडीओ पंचायत अरांव निर्मल कुमार एवं पिलख्तर एवं खेरिया एमा में तैनात सचिव अरुण कुमार, बड़ाईपुरा, सुजावलपुर में तैनात पंचायत सचिव विनय कुमार यादव को डीपीआरओ कार्यालय में तलब किया गया है। तीनों को सोशल ऑडिट में दर्ज आपित्तयों का निराकरण कराने के लिए रविवार दस बजे तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed