{"_id":"5f3ac3138ebc3e3cbf2000c8","slug":"action-firozabad-news-agr455205457","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी केंद्रों पर विद्युतीकरण नहीं होने पर डीएम सख्त,डीपीओ से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी केंद्रों पर विद्युतीकरण नहीं होने पर डीएम सख्त,डीपीओ से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक में डीएम का रुख काफी सख्त रहा। उन्होंने नव निर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों पर विद्युतीकरण नहीं होने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा। वहीं प्रवासी बच्चों को पुष्टाहार वितरण में शिथिलता पर सीडीपीओ अरांव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही कॉल सेंटर के प्रभारी को कड़ी फटकार लगाई। डीएम ने अन्य मामलों में एका एवं अन्य ब्लाकों में तैनात सीडीपीओ को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने नव निर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों पर विद्युतीकरण नहीं किए जाने की जानकारी मिलने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। जबकि आंगनबाड़ी केंद्रों पर विद्युतीकरण के लिए काफी दिन पहले जरूरी धनराशि बिजली विभाग को अवमुक्त कर दी है। डीएम ने इसमें डीपीओ आभा सिंह की लापरवाही मानते हुए उनसे स्पष्टीकरण तलब किया है। वहीं पुष्टाहार वितरण की सूचना संकलित करने एवं लाभार्थियों को कॉल करने में लापरवाही पर डीएम ने बाल कल्याण विभाग द्वारा स्थापित कॉल सेंटर के प्रभारी को कड़ी फटकार लगाई।
डीएम ने ब्लाकवार प्रवासी श्रमिकों के बच्चों को पुष्टाहार वितरण की समीक्षा भी की। ब्लाक अरांव में प्रवासी श्रमिकों के बच्चों को समय से पुष्टाहार वितरण नहीं किए जाने पर डीएम ने सीडीपीओ को चेतावनी के साथ कारण बताओ नोटिस जारी किया है। शासनादेश के बाद ग्रामीण स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस आयोजित नहीं किए जाने पर ब्लाक मदनपुर एवं एका की सीडीपीओ सहित कई अन्य को भी नोटिस जारी करने के निर्देश डीपीओ आभा सिंह को दिए।