फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   accused of misbehaving with girl was caught in encounter and escaped from district hospital in firozabad

UP: दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गैंगस्टर सुबह फरार, दोपहर में मुठभेड़ में पकड़ा, दूसरे पैर में भी लगी गोली

Mon, 13 Oct 2025 11:50 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 13 Oct 2025 11:50 AM IST
सार

बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। आरोपी के पैर में गोली लगी थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार सुबह आरोपी अस्पताल से फरार हो गया था। मामले में तीन पुलिसकर्मी निलंबित किए गए हैं।

विज्ञापन
accused of misbehaving with girl was caught in encounter and escaped from district hospital in firozabad
दोनों पैरों में लगी गोली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के रसूलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की सात साल की मासूम से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गैंगस्टर सोमवार सुबह जिला अस्पताल से फरार हो गया। दोपहर में उसे पुलिस ने फिर से मुठभेड़ में थाना नारखी क्षेत्र के दाऊ दयाल डिग्री कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया। इधर, पुलिस अभिरक्षा से भागने का केस उत्तर थाने में रसूलपुर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने गैंगस्टर संतोष और उसकी अभिरक्षा में तैनात एक दरोगा, एक हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल पर दर्ज कराया है। एसएसपी ने तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। बताया गया है कि ड्यूटी के दौरान तीनों सो गए थे।
विज्ञापन



 

रविवार को रसूलपुर थानाक्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने अपनी सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का केस थाने में दर्ज कराया था। आरोप था कि बच्ची शाम को शौच के लिए घर के बाहर गई थी। तभी वहां बच्ची को एक आरोपी ने दबोच लिया। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो आरोपी की पहचान गैंगस्टर संतोष निवासी ओमनगर के तौर पर हुई। आरोपी गैंगस्टर संतोष निवासी ओमनगर कॉलोनी, थाना लाइनपार को पुलिस ने फतेहाबाद रोड पर बरी चौराहा के पास से रविवार देर शाम मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। उसके पैर में गोली लगी थी, जिसके चलते उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी अभिरक्षा के लिए दरोगा धनपाल सिंह, हेड कांस्टेबल कमल सिंह और कांस्टेबल विशाल बाबू को तैनात किया गया था। सोमवार तड़के 5.30 बजे तीनों पुलिसकर्मियों की आंख लग गई। गैंगस्टर संतोष इसका फायदा उठाकर हाथ में बंधी हथकड़ी को अंगोछा से ढक कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीसीटीवी आदि खंगाले गए। 


 
विज्ञापन

रामलीला मैदान में अंगोछा पड़ा मिला। पुलिस की तीन टीमें उसकी तलाश में लगी थीं कि मुखबिर से उसके नारखी थाना क्षेत्र में दाऊ दयाल कॉलेज के पास होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। घायलावस्था में उसे गिरफ्तार कर पुलिस ने उपचार के लिए कड़ी सुरक्षा में भेजा।

ये  भी पढ़ें-UP: प्रदूषण में इजाफा...बढ़ सकती है सख्ती, एक्यूआई 200 पार होते ही लागू होगा ग्रैप का पहला चरण; ये होंगे बदलाव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed