{"_id":"6a0ca6f71c940c6e9b0f7960","slug":"accused-of-holding-a-hawker-hostage-in-a-house-brutally-beating-him-and-attempting-to-set-him-on-fire-by-pouring-petrol-on-him-firozabad-news-c-169-1-mt11005-175235-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: फेरीवाले को घर में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने और पेट्रोल डालकर आग लगाने के प्रयास का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: फेरीवाले को घर में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने और पेट्रोल डालकर आग लगाने के प्रयास का आरोप
Tue, 19 May 2026 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 19 May 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
जसराना (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव खेरिया पटीकरा में एक लेखपाल और उसके भाइयों पर अपने पड़ोसी को पुरानी रंजिश में रास्ते से घसीटते हुए अपने घर में बंधक बनाने और बेरहमी से पीटने के अलावा पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश का गंभीर आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पीड़ित वीरपाल पुत्र दीनदयाल निवासी खेरिया पटीकरा साइकिल से गांव-गांव जाकर सामान बेचने का काम करता है। वीरपाल का आरोप है कि मंगलवार दोपहर वह अपने घर से सामान लेने के लिए बाजार जा रहा था। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे पड़ोस के ही लेखपाल व उसके दो भाइयों ने उसे रोक लिया। मारपीट कर घसीटते हुए अपने घर के अंदर ले गए, जहां पूरे परिवार ने मिलकर उसे बंधक बनाकर लात-घूंसों से पीटा।
चीख-पुकार सुनकर गांव के तमाम लोग मौके पर एकत्रित हो गए। कुछ ग्रामीणों ने पूरी वारदात का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीरपाल को मुक्त कराया। पीड़ित ने तत्काल डायल 112 को सूचना देकर मौके पर पहुंची पुलिस को अपनी चोटें दिखाईं और थाने जाकर डॉक्टरी परीक्षण कराया।
विज्ञापन
वीरपाल का आरोप है कि घटना के बाद थाने गया। मगर, आरोपी के लेखपाल होने के कारण सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद एसएसपी के समक्ष पेश हुआ। वीडियो वायरल होने और आला अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू की। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि घटना के संबंध में तहरीर के आधार पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ जांच की जा रही है। मामला पुरानी रंजिश का है।