फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Accusation of insulting religious flag, people created uproar

Firozabad News: धार्मिक झंडे के अपमान का आरोप, लोगों में किया हंगामा

Wed, 21 May 2025 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 21 May 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Accusation of insulting religious flag, people created uproar
नारखी ने हंगामा काटते लोग। संवाद
नारखी। धार्मिक झंडे के अपमान का आरोप लगाकर एक युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। सूचना पर सीओ और नारखी पुलिस पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने नाराज लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। साथ ही कथा को भी बंद करा दिया गया।
विज्ञापन

खैरिया गांव में बौद्ध कथा चल रही है। इसके लिए सड़क पर लगे बिजली के खंभों में धार्मिक झंडे लगाए गए हैं। बुधवार रात एक झंडा जमीन पर गिरा था। जिसमें गंदगी लगी थी। यह देखकर लोग नाराज हो गए। एक युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। मामला इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। रात में आठ सीओ टूंडला अंबरीश कुमार और इंस्पेक्टर मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। पोस्ट करने वाले युवक से मामले की जानकारी ली और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। सीओ अंबरीश कुमार ने बताया कि आंधी में झंडा जमीन पर गिरने से गंदा हो गया था। लोगों को समझाबुझाकर शांत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed