फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Accountant took 60 thousand rupees in the name of providing financial assistance

Firozabad News: आर्थिक सहायता दिलाने के नाम पर लेखपाल ने लिए 60 हजार

Tue, 05 Nov 2024 01:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 05 Nov 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Accountant took 60 thousand rupees in the name of providing financial assistance
फिरोजाबाद। जसराना तहसील के एक लेखपाल ने नहर में डूबे युवक के परिजन को आर्थिक सहायता दिलाने के नाम पर 60 हजार रुपये ले लिए। काफी दिन इंतजार करने के बाद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर शिकायत की है। पीड़ित ने लेखपाल के बातचीत की ऑडियो के साथ वीडियो भी बनाई है। जिलाधिकारी से लेखपाल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने एवं पीड़ित को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।जिला एटा थाना रिजोर के रामनगर निवासी हीरालाल ने डीएम को भेजे पत्र में कहा कि उसके भाई बॉबी यादव (25) ने 14 जुलाई 2024 को घर से शिकोहाबाद किसी काम से गए थे। खड़ीत नहर पुल के पास शौच करने के लिए नहर के किनारे गए थे। पैर फिसलने एवं नहर में पानी का तेज बहाव होने के कारण वह बह गया था। 15 जुलाई को करीब घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर उसका शव मिला था। भाई के पत्नी संगीता के साथ एक बेटा एवं एक बेटी है। पीड़ित ने कहा परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण पत्नी को नहर विभाग से आर्थिक मदद दिलाए जाने को लेकर जसराना तहसील के खड़ीत मिलावली मौजा क्षेत्र के लेखपाल से भेंट की थी। लेकिन तहसील की टीम ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। जबकि इससे पूर्व नहर में डूबे तीन व्यक्तियों को चार-चार लाख की आर्थिक सहायता दिलाई थी।
विज्ञापन

पीड़ित ने कहा कि 30 सितंबर 2024 को लेखपाल से भेंट की थी। आरोप है कि लेखपाल ने साफ कहा कि जब तक पैसा खर्च नहीं करोगे तब तक आर्थिक सहायता नहीं मिल सकेगी। आरोप लगाया कि इस दौरान 60 हजार रुपये की मांग लेखपाल ने की थी। 30 सितंबर को 57 हजार रुपये तथा लोकवाणी केंद्र के संचालक को तीन हजार रुपये आवेदन कराने के नाम पर ले लिए थे। इसके बाद 40 हजार रुपये की मांग और की थी। उन्होंने कहा कि पैसा लेने के बाद भी लेखपाल ने कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने हल्का लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन



पीड़ित के पास लेखपाल से बातचीत का है ऑडियो
पीड़ित हीरालाल के पास लेखपाल से बातचीत का ऑडियो भी है। कई बार लेखपाल कागज उठाने और पैसे आदि दिए जाने की रिकॉर्डिंग आदि करने की बात कह रहा है। वहीं लोकवाणी केंद्र संचालक तो ढाई हजार रुपये देने की वीडियो भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शिकायत करने पर तहसील में पीड़ित को ही धमकाया
पीड़ित का कहना है कि शिकायत करने के बाद तहसील में गया तो तहसील के अधिकारी ने उसे धमकाया कि बार-बार आया तो फिर तुझे ही जेल भिजवा दूंगा। तहसील के अधिकारी के इस रवैये से भी वह काफी आहत है।



-खड़ीत मिलावली हल्का के लेखपाल इंद्रपाल सिंह के खिलाफ आर्थिक सहायता दिलाने के नाम पर सुविधा शुल्क लिए जाने की शिकायत मिली है। इस मामले की जांच तहसीलदार को सौंप दी है। लेखपाल के दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शिवध्यान पांडेय, एसडीएम जसराना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed