फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   accountant looted from 2.70 lakh

मुनीम से 2.70 लाख लूटे

Mon, 19 Jan 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 19 Jan 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
 फीरोजाबाद हाईवे पर बाइकर्स गैंग ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देकर
विज्ञापन
सनसनी फैला दी। तीन बाइकों पर आए छह बदमाशों ने भगवती सीएनजी पंप के मुनीम से 2.70 लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर तमंचों से फायरिंग की गई। इससे हाईवे पर वाहनों के पहिये थम गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। जिले की सीमाओं को सील कर बदमाशों की तलाश की गई लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। घटना से बाद से मुनीम बेहद दहशत में हैं।


मुन्नेश पचौरी पुत्र राधेश्याम पचौरी निवासी हिम्मतपुर थाना रामगढ़, फीरोजाबाद गांव राजा का ताल स्थित भगवती सीएनजी पंप पर मुनीम हैं। रोजाना की तरह वह सोमवार शाम करीब 7.30 बजे पंप से दिन भर का कैश करीब 2.70 लाख रुपये लेकर फीरोजाबाद के लिए निकले थे। वह बाइक से जैसे ही पंप से कुछ आगे पहुंचे तभी तीन बाइकों पर सवार छह युवकों ने उन्हें रोक लिया। वह कुछ समझ पाते तब तक उन्होंने तमंचे निकाल लिए और उनके पास मौजूद कैश को लूट लिया। विरोध करने पर लुटेरों ने कई राउंड फायरिंग की।


इससे हाईवे पर सनसनी फैल गई। वहां से गुजरने वाले लोग दहशत में आ गए। फायरिंग होते देख वाहनों के पहिये जाम हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले। इसके बाद बदहवास मुनीम ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। इससे पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। तुरंत ही सीओ सिटी फोर्स के साथ पहुंच गए। इसके बाद मुनीम से बदमाशों का हुलिया जान जिले की सीमाओं को सील कराया गया लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। रेंज स्कीम लागू कर वाहनों की भी चेकिंग की गई। सीओ सिटी का कहना है कि बदमाशों को जल्द दबोच लिया जाएगा। लुटेरों ने रैकी करने के बाद घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed