फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Accident Two Brothers Among Three Injured on Agra Highway

UP: आगरा हाईवे पर रफ्तार का कहर, दो बाइकों में जबरदस्त टक्कर...एक की मौके पर मौत, तीन की हालत गंभीर

Wed, 29 Oct 2025 01:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 29 Oct 2025 01:35 PM IST
सार

आगरा हाईवे पर दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, वहीं तीन को गंभीर घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Accident Two Brothers Among Three Injured on Agra Highway
बाइक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के टूंडला में आगरा हाईवे पर बन्ना कट के पास दो बाईकों की आमने-सामने से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार दो भाई सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में मरने वाला युवक हेलमेट नहीं लगाए हुए था, दूसरी बाइक पर तीन युवक सवार थे।
विज्ञापन


  घटना सुबह 9:30 बजे करीब की है। थाना पचोखरा के गांव कोटकी निवासी 51 वर्षीय राजाराम बघेल अपनी बाइक से बन्ना गांव की ओर से घर लौट रहा था। उसकी बाइक बना कट पर हाईवे पर पहुंची, तभी तेज गति से जा रही दूसरी बाइक से आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार राजाराम सहित दूसरी बाइक पर सवार आकाश निवासी नगला सिंघोली जिला हाथरस हरी बाबू निवासी बड़ा कुआं थाना टूंडला व अभिषेक निवासी थाना सिंघोली, हाथरस गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


 घायलों को मौके पर पहुंची पुलिस ने आगरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने राजाराम को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक युवक हेलमेट नहीं लगाया था, वहीं, दूसरी बाइक पर तीन लोग सवार थे। मृतक के परिजनों को सूचना देते हुए शव को मोर्चरी हाउस भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed