फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   accident

कार ट्रक से टकराई, एक की मौत, दो घायल

Sun, 29 May 2022 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
accident
कार ट्रक से टकराई, एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन

- तीन लोग जा रहे थे वृंदावन से सोनभद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव इंदुमई के समीप कार गोवंश को बचाने में आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। कार सवार तीनों लोग वृंदावन से सोनभद्र जा रहे थे।

शनिवार रात करीब 12 बजे मक्खनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव इंदुमई के समीप कार सामने आए गोवंश को बचाने के चक्कर में आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार क्षतिग्रस्त होने के साथ ही उसके अंदर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मक्खनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों की मदद से कार के अंदर फंसे घायलों को बाहर निकाला। इस बीच संतोष चौबे (40) निवासी कोटा शक्तिनगर, सोनीपत (हरियाणा) की मौके पर ही मौत हो गई। अंकित और संतोष घायल थे। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाने के साथ ही मृतक के परिजनों को सूचित किया। युवक की मौत की खबर पर परिजन भी जिला अस्पताल आ गए। मृतक संतोष सोनभद्र में एनटीपीसी में इलेक्ट्रिशियन के पद पर तैनात था। वह अपने साथियों के साथ वृंदावन घूमने के लिए आया था। यहां से कार द्वारा सोनभद्र जा रहा था कि रास्ते में हादसा हो गया। घायल अंकित व संतोष रिश्ते में भाई लगते हैं। थानाध्यक्ष मक्खनपुर महेश कुमार ने बताया कि कार संतोष चौबे चला रहा था। जिसकी हादसे में मौत हुई है। उसके दो साथी घायल हुए हैं। तहरीर आने पर ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed