{"_id":"62716f3daae34c3cc45b7476","slug":"accident-firozabad-news-agr532349057","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलेट डिवाइडर से टकराई, दूल्हे के भाई की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलेट डिवाइडर से टकराई, दूल्हे के भाई की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलेट डिवाइडर से टकराई, दूल्हे के भाई की मौत, दो घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना सिरसागंज क्षेत्र में तेज गति से जा रही बुलेट डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में युवक की मौत हो गई और दो अन्य युवक घायल हो गए। मृत शख्स अपने भाई की बरात में जा रहा था।
न्यू अंबेडकर नगर निवासी चन्नू की मंगलवार को जसवंतनगर बरात जा रही थी। उसका भाई मन्नू (25) बुलेट से दोस्त रामू निवासी रहना और एक अन्य के साथ बरात जा रहा था। थाना सिरसागंज क्षेत्र में तेज गति से जा रही बुलेट डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में मन्नू की मौके पर ही मौत हो गई। बुलेट सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते शादी के घर में कोहराम मच गया। मृत युवक के एक बेटा है। पता चलते ही परिवारी जन तथा रिश्तेदार जिला अस्पताल पहुंचे।