{"_id":"6249dd51d4737a5d711c7d37","slug":"accident-firozabad-news-agr529113748","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोर की मौत
फिरोजाबाद। रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला हस्मत नगर निवासी एक किशोर ट्रैक्टर की चपेट में आने से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार को सरकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
मोहल्ला हस्मत नगर निवासी अल्फेक (14) रविवार सुबह सुबह घर के बाहर सड़क पर खेल रहा था। इस बीच वहां से गुजर रहे ट्रैक्टर में चपेट में आने से वह घायल हो गया। हादसा होते ही चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया। हादसे को देख काफी संख्या में क्षेत्रीय लोग एकत्रित हो गए। किशोर के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घायल युवक को उपचार को सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर आए। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। सूचना पर रामगढ़ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वहां खड़े ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष रामगढ़ हरर्वेंद्र मिश्रा का कहना है कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी। संवाद