{"_id":"6232305a5fa8b122dc6dae92","slug":"accident-firozabad-news-agr527404152","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से ऑटो सवार युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से ऑटो सवार युवक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर की टक्कर से ऑटो सवार युवक की मौत, दो घायल
- फरिहा क्षेत्र के गांव नगला कांस के समीप हुआ था हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरिहा(फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव नगला कांस के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से ऑटो सवार युवक की मौत हो गई। वहीं दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को उपचार को भेजने के साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुट गई।
नारखी थाना क्षेत्र के गांव नगला सेमरिया निवासी कल्लू उर्फ करु (40) ऑटो द्वारा फिरोजाबाद से गांव जा रहा था। ऑटो में फरिहा थाना क्षेत्र के गांव गागनी दरवाजा निवासी चांद (25) व उसका भाई असलम (27) भी बैठे थे। ऑटो सवार तीनों लोग फरिहा थाना क्षेत्र के गांव नगला कांस के समीप पहुंचे थे तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो सवार कल्लू उर्फ करु की मौके पर मौत हो गई। चांद और असलम घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ऑटो के अंदर फंसे घायलों को बाहर निकला और उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। इसी घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष फरिहा विनय कुमार का कहना है कि ऑटो में ट्रैक्टर ने टक्कर मारी थी। हादसे में कल्लू की मौत हुई है। चांद और असलम घायल है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।