{"_id":"5ff9f63b8ebc3e33ad731dc4","slug":"accident-firozabad-news-agr4757119160","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगला चित्तर के समीप टायर फटने से टाटा मैजिक पलटी,छह महिलाओं सहित दस घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगला चित्तर के समीप टायर फटने से टाटा मैजिक पलटी,छह महिलाओं सहित दस घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/एका। थाना एका के नगला मान्धाती से गमी में शामिल होने जा रहे ग्रामीणों से भरी एक टाटा मैजिक का टायर नगला चित्तर के समीप फट गया। इससे मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब दस लोग घायल हुए हैं। घायलों में से एक की हालत गंभीर है। इसे उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है। जबकि अन्य घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
थाना एका के नगला मान्धाती निवासी रामदेव के श्वसुर का निधन हो गया था। जानकारी होने पर रामदेव के अलावा गांव के ही महिला-पुरुष एका थाना क्षेत्र के गांव महाराजपुर टाटा मैजिक में सवार होकर जा रहे थे। गाड़ी में करीब 20 से अधिक लोग सवार थे। टाटा मैजिक जैसे ही गांव से चलकर नगला चित्तर के समीप पहुंची, इसी दौरान गाड़ी का टायर अचानक तेज आवाज के साथ फट गया। टायर फटते ही चालक गाड़ी को नहीं संभाल सका। इससे मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी के पलटते ही चीख-पुकार मच गई।
हादसे में दस से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में नगला मान्धाती निवासी मंजू देवी (34) पत्नी मुकेश, पप्पू (40) पत्नी उमेश, राजपाल सिंह (65) पुत्र कुलवंत सिंह, विमला देवी (60) को उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाए हैं। जबकि धर्मेंद्र की हालत गंभीर होने के कारण उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया है। सर्वेश देवी (50) का उपचार प्राइवेट ट्रामा सेंटर में चल रहा है। इसके अलावा संजय कुमार (30) अंशू कुमार (20), मुनीषा देवी (32), सुहागा देवी (55) सहित अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी होते ही ग्राम प्रधान सुनील कुमार यादव, नीलेश कुमार, नेपाल सिंह एवं भूरे सिंह गांव में पहुंच गए। थानाध्यक्ष एका वीरेंद्रपाल सिंह ने कहा कि नगला चित्तर के समीप टाटा मैजिक पलटने से करीब दस लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। घायलों की जानकारी की जा रही है।