{"_id":"5f95cbeb8ebc3e1a2644440d","slug":"accident-firozabad-news-agr465292617","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूड़ी कटाई के दौरान दुपट्टा मोटर में फंसने से किशोरी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूड़ी कटाई के दौरान दुपट्टा मोटर में फंसने से किशोरी घायल
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना मटसेना के नगला डरुआ में शनिवार देर शाम चूड़ी कटाई के दौरान दुपट्टा फंसने से किशोरी के गले में फंदा कस गया। इससे वह घायल हो गई। परिजन उपचार के लिए उसे सरकारी ट्रॉमा सेंटर ले गए। जानकारी पर एसडीएम सदर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और उन्होंने किशोरी के बयान दर्ज किए।
नगला डरुआ निवासी रीना(15) पुत्री गयाप्रसाद के घर में चूड़ी कटाई का काम होता है। शनिवार शाम को रीना भी चूड़ी की कटाई कर रही थी। इसी दौरान उसके गले में पड़ा दुपट्टा अचानक मोटर मोटर में फंस गया। शोर सुनकर परिजनों ने पहुंच कर मोटर बंद किया।
लेकिन दुपट्टा गर्दन में फंसने के चलते वह घायल हो गई। परिजन उसे रात नौ बजे करीब सरकारी ट्रॉमा सेंटर ले गए। चिकित्सक ने उपचार किए जाने के साथ इसकी सूचना थाना उत्तर पुलिस को दे दी। थाना पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज कराने को मजिस्ट्रेट को जानकारी दे दी। सूचना मिलते ही एसडीएम सदर कुमार चंद्र ज्वालिया रात को सरकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। उन्होंने किशोरी के बयान दर्ज किए। देर रात किशोरी को डिस्चार्ज कर दिया गया।