{"_id":"5f95cb398ebc3e9bfe29dd55","slug":"accident-firozabad-news-agr465292437","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूला झूलने के दौरान किशोर के गले में फंसा फंदा,मौ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूला झूलने के दौरान किशोर के गले में फंसा फंदा,मौ
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र के मोहल्ला मेहताबनगर में शनिवार शाम सात बजे झूला झूलते समय किशोर के गले में चुनरी का फंदा फंसने से मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
इटावा के बकेवर के मूल निवासी व हाल निवासी थाना लाइनपार के मेहताबनगर नीशू (15) पुत्र हरगोविंद शनिवार शाम को घर में चुनरी का झूला बना कर उस पर झूल रहा था। इसी दौरान उसके सिर में चुनरी से फंदा कस गया। इस कारण उसकी मौत हो गई। उसकी मां जब बाजार से लौटीं तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। उन्होंने बेटे को तत्काल नीचे उतारा और डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक लाइनपार ने बताया कि किशोर की मौत झूले का फंदा कसने के कारण हो गई है।
पिता की पहले ही हो चुकी है मौत
फिरोजाबाद। नीशू दो बहनों का इकलौता भाई था। बड़ी बहन मोना की शादी हो चुकी है। उसके पिता हरगोविंद की मौत के बाद उसकी मां बेबी अपने मायके मेहताबनगर में भाई नीतेश एवं सत्यप्रकाश के पास आकर मकान बनाकर रहने लगीं थीं।