फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   accident,firing

बाइक टकराने के बाद विवाद, फायरिंग से दहशत

Sun, 20 Mar 2022 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
accident,firing
बाइक टकराने के बाद विवाद, फायरिंग से दहशत
विज्ञापन

उत्तर थाना क्षेत्र के गांव ककरऊ की है घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। बाइक टकराने के बाद विवाद हो गया। इस पर एक बाइक पर सवार युवकों ने फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैला दी। इस बीच पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी मौके से भाग गए।

उत्तर थाना के ककरुऊ निवासी राजीव गांव के अन्य लोगों के साथ शुक्रवार को होली पर गीत गाने के लिए बाइक से निकले। ककरुऊ गांव के समीप बाइक एक अन्य बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक पर सवार युवकों ने राजीव के साथ मारपीट करते हुए उसके सिर में तमंचे की बट मार दी। इस बीच राजीव के साथ जा रहे अन्य युवक भी वहां पहुंच गए। भीड़ एकत्रित होने पर दूसरी बाइक पर सवार युवक तमंचे से फायरिंग करते हुए भाग गए। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक आरोपी बाइक सवार युवक वहां से जा चुके थे। थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे बोले, झगड़ा बाइक टकराने को लेकर हुआ था। फायरिंग की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर गई थी। तब तक आरोपी मौके से भाग गए थे। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। राजीव का डाक्टरी परीक्षण कराया है। पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed