फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   accident agra xpressway

टायर फटने से अनियंत्रित कार पलटी, प्रभारी निरीक्षक और सिपाही घायल

Sun, 19 Jan 2020 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
accident agra xpressway
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह टायर फटने से एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार प्रभारी निरीक्षक और एक सिपाही पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल एसएचओ और सिपाही को सैंफई अस्पताल भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रभारी निरीक्षक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

लखनऊ की तरफ से आगरा को आ रही कार जेन एस्टिलो का टायर नगला खंगर क्षेत्र में फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार सवार सिकंदरपुर वैश्य कासगंज के प्रभारी निरीक्षक हरीराम वर्मा और सिपाही वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपीडा कर्मचारी और नगला खंगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद दोनों को कार से निकालकर यूपीडा एंबुलेंस से सैंफई अस्पताल भेजा गया। क्षतिग्रस्त कार को एक्सप्रेसवे से हटाकर थाने पहुंचा दिया गया। सिपाही खतरे से बाहर है। नगला खंगर प्रभारी निरीक्षक कमला शंकर ने बताया कि एक्सप्रेस वे हादसा हुआ है, जिसमें एक इंस्पेक्टर और एक सिपाही घायल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed