फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   abeer, gulaal udaate hue nikaala gaya shree krshn ka dola

अबीर, गुलाल उड़ाते हुए निकाला गया श्रीकृष्ण का डोला

Wed, 23 Mar 2016 10:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Wed, 23 Mar 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
 abeer, gulaal udaate hue nikaala gaya shree krshn ka dola
शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
होलिकोत्सव पर नगर में परंपरागत तरीके से भगवान श्रीकृष्ण का भव्य डोला निकाला गया। डोले में शामिल श्रद्धालु अबीर एवं गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे। राधाकृष्ण मंदिर से शुरू होकर डोला मार्ग में कई स्थानों का भ्रमण कर वापस मंदिर पहुंचा।
विज्ञापन

श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति के तत्वावधान में होलिकोत्सव की पूर्णिमा के मौके पर श्रीकृष्ण का भव्य डोला निकाला जाता है। पूजा अर्चना के साथ डोले का शुभारंभ सदर बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर से बैंडबाजों की मधुर भक्ति संगीत की धुनों के साथ हुआ। डोला छोटा चौराहा, घंटाघर चौराहा, सदर बाजार, गंज चौराहा, सिनेमा चौराहा, छिंगामल का बाग, गांधीपार्क चौराहा से होते हुए नगर निगम कार्यालय के सामने पहुंचा। यहां से वापस होकर इसी मार्ग से राधाकृष्ण मंदिर पर देर शाम को पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान मार्ग में कई स्थानों पर आरती उतारकर एवं अबीर गुलाल लगाकर डोले के साथ चल रहे पदाधिकारियों का स्वागत किया। आरपी सिंह यादव, मुन्नालाल शास्त्री, श्याम सिंह यादव, उमेशचंद्र यादव, प्रभात कुमार नगीना, मनोज यादव, रामनरेश कटारा, नीतेश अग्रवाल जैन, पप्पू यादव सहित अन्य काफी लोग शामिल थे। होली की एक दूसरे को बधाई दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed