फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Witness Thought It Was a Teddy Bear Then Realized a Toddler Was Being Brutally Thrown

क्रूरता: 27 सेकंड में 8 बार जमीन पर पटका मासूम, चश्मदीद समझ बैठा टेडी बियर; सच पता चलते ही कांप उठी रूह

Wed, 03 Jun 2026 01:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: आगरा ब्यूरो Updated Wed, 03 Jun 2026 01:43 PM IST
सार

शिकोहाबाद में डेढ़ वर्षीय आरव की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को जेल भेजकर सीसीटीवी फुटेज और डीवीआर को जांच के लिए कब्जे में ले लिया है। चश्मदीद ने बताया कि पहले उसे लगा कोई टेडी बियर पटक रहा है, लेकिन बाद में पता चला कि आरोपी मासूम बच्चे के साथ हैवानियत कर रहा था।
 

विज्ञापन
Witness Thought It Was a Teddy Bear Then Realized a Toddler Was Being Brutally Thrown
Firozabad Aarav Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी में डेढ़ साल के मासूम आरव की शनिवार को बेरहमी से की गई हत्या के मामले में पुलिस ने अपनी कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार देर शाम को पुलिस ने आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक (निवासी शेखूपुर, सिविल लाइंस, बदायूं) को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


मंगलवार को सीओ शिकोहाबाद अंबरीश कुमार और प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने टीम के साथ घटनास्थल का बारीक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस ने वारदात के सबसे अहम साक्ष्य यानी सीसीटीवी फुटेज और डीवीआर को आधिकारिक रूप से अपने कब्जे में ले लिया। कोर्ट में पुख्ता गवाही और आरोप सिद्ध करने के लिए इस डीवीआर की विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) आगरा में जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


सीओ अंबरीश कुमार ने बताया कि घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम द्वारा वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज की एफएसएल जांच इसलिए कराई जा रही है ताकि इसके साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ की गुंजाइश न रहे और कातिल को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


चश्मदीद दीपांश बोले - मुझे लगा गुस्से में कोई टेडी बियर पटक रहा है
जांच के दौरान पुलिस ने इस जघन्य वारदात को अपनी आंखों से देखने वाले चश्मदीद दीपांश के बयान भी दर्ज किए हैं। चश्मदीद दीपांश ने पुलिस पूछताछ में उस खौफनाक मंजर की हकीकत बयां करते हुए कहा, शुरुआत में जब मैंने गली में उस युवक को कुछ पटकते हुए देखा, तो मुझे लगा कि कोई व्यक्ति गुस्से में किसी टेडी बियर (खिलौने) को जमीन पर पटक रहा है।


गली में सन्नाटा था और दूरी होने के कारण मैं तुरंत पूरी बात समझ नहीं पाया। दीपांश ने आगे बताया कि जब वह आरोपी अंत में उस बच्चे को दोबारा गोद में उठाकर और अपने कंधे से चिपकाते हुए वापस ले जाने लगा, तब जाकर मुझे यह भयावह एहसास हुआ कि वह कोई खिलौना नहीं, बल्कि एक सजीव बच्चे को इतनी क्रूरता से जमीन पर पटक रहा था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed