{"_id":"6747643abc75d9b531011b22","slug":"aadhaar-cards-will-be-made-again-in-the-main-post-office-from-today-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-137822-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: मुख्य डाकघर में आज से फिर बनेंगे आधार कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: मुख्य डाकघर में आज से फिर बनेंगे आधार कार्ड
Wed, 27 Nov 2024 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 27 Nov 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। डाक विभाग के डायरेक्टर शशि कुमार उत्तम ने मैनपुरी-फिरोजाबाद संभाग के डाक अधीक्षक आरएस शर्मा के साथ औचक निरीक्षण के बाद मुख्य डाकघर की व्यवस्थाएं बुधवार को सुधरी दिखाई दीं। सहायक डाक अधीक्षक के लेबर कॉलोनी में संचालित कार्यालय को शीघ्र ही मुख्य डाकघर में ट्रांसफर किया जाएगा। आधार कार्ड में सुधार का काम बृहस्पतिवार से प्रारंभ करने की तैयारी कर ली गई है। विभागीय अफसरों के द्वारा व्यवस्थाएं सुधारने पर ध्यान दिया जा रहा है। फिरोजाबाद-मैनपुरी संभाग के अधीक्षक आरएस शर्मा बुधवार को सुहागनगर सेक्टर तीन में स्थित मुख्य डाकघर में पहुंचे। उन्होंने सहायक डाक अधीक्षक अजय कुमार दुबे एवं पोस्ट मास्टर विवेक प्रताप सिंह के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि सहायक डाक अधीक्षक अजय कुमार दुबे के लेबर कॉलोनी में बैठने के कारण भी मुख्य डाकघर की सेवाएं प्रभावित हो रहीं है। उनके भी कार्यालय को मुख्य डाकघर में शिफ्ट करने की तैयारी कर ली है। मुख्य डाकघर में आधार कार्ड में संशोधन के साथ नए आधार कार्ड बनाए जाने का काम स्टाफ के नहीं होने के कारण बंद चल रहा था। इस काम को बृहस्पतिवार से शुरू किया जाएगा।
डाक अधीक्षक आरएस शर्मा ने बताया कि आधार कार्ड को बनाए जाने के लिए टूंडला से एक कर्मचारी को मुख्य डाकघर में शिफ्ट कर दिया है। वहीं छुट्टी पर गए कर्मचारी के आने के साथ दो काउंटर शुरू हो जाएंगे। इससे आम जनता को काफी राहत मिलेगी। बुधवार को आधार कार्ड बनवाने आए लोग घरों को वापस लौट रहे थे। उन्होंने सभी को आश्वासन दिया कि यह काम शीघ्र ही शुरू किया जाएगा।
हर काउंटर पर काम होता दिखाई दिया
संभाग अधीक्षक के आने की भनक लगते ही मुख्य डाकघर के सभी काउंटरों पर काम होता दिखाई दिया। कर्मचारियों की उपस्थिति का परिणाम था कि मुख्य डाकघर में आने वाले ग्राहकों का काम काफी तेजी के साथ किया जा रहा था। संवाद
विज्ञापन
संभाग अधीक्षक एक दिन मुख्य डाकघर में बैठेंगे
मैनपुरी-फिरोजाबाद संभाग के अधीक्षक आरएस शर्मा ने कहा कि फिरोजाबाद जिले में डाक विभाग की सेवाएं सुचारू रूप से संचालित किए जाने के लिए सप्ताह में प्रत्येक बुधवार को यहां (फिरोजाबाद) के मुख्य डाकघर में मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान डाक विभाग से संबंधी यदि कोई समस्या होगी तो उसका निदान कराया जाएगा। संवाद