फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   aabkari adhikari

फर्जी आबकारी अधिकारी बनकर कर रहा था चेकिंग, पुलिस ने दबोचा

Sat, 26 Mar 2022 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
aabkari adhikari
आबकारी अधिकारी बनकर कर रहा था चेकिंग, पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन

- सेल्समैन की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना(फिरोजाबाद)। फरिहा रोड स्थित शराब की दुकान पर एक युवक खुद को आबकारी अधिकारी बताते हुए जांच करने पहुंचा। शक होने पर सेल्समैन ने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस युवक को थाने ले आयी। पूछताछ में युवक ने खुद को नशे में बताया। हालांकि सेल्समैन की तहरीर पर युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

थाना जसराना के फरिहा रोड पर विमल कुमार शर्मा की शराब की दुकान है। दुकान पर राम लखन पुत्र राम पाल सिंह निवासी नगला घनी थाना जसराना सेल्समैन है। बृहस्पतिवार शाम एक युवक उसकी दुकान पर आया उसने खुद को आबकारी अधिकारी बताया और आगरा से आबकारी कमिश्नर के यहां से आने की बात कही। इसके बाद रजिस्टर दिखाने को कहा। युवक की हरकत को देखकर उसने पहले दुकान स्वामी को अवगत कराया फिर पुलिस को जानकारी दी। आबकारी अधिकारी से भी बात कराई। युवक ने खुद आबकारी अधिकारी बताते हुए आगरा हेड ऑफिस से आने की बात कही। पुलिस ने जब थाने ले जाकर पूछताछ की तो उसने अपना नाम उपदेश कुमार निवासी आकलाबाद हसनपुर थाना मटसेना बताया। कोतवाल फतेहबहादुर सिंह भदौरिया ने कहा सेल्समैन की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed